टेक एंड गैजेट्स

Smartphone Sale: स्मार्टफोन से लोगों का हो रहा मोहभंग, 2023 में सेल में आई गिरावट

Smartphone Sale 2023: सैमसंग ने 20 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी और 76 लाख यूनिट शिपमेंट के साथ 2023 की चौथी तिमाही में शीर्ष स्थान बनाए रखा। शाओमी ने अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए 72 लाख यूनिट शिपिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Image

Smartphone Sale 2023

Smartphone Sale 2023: देश के स्मार्टफोन बाजार में पिछले साल कुल 14.86 करोड़ यूनिट बिके जो दो प्रतिशत की गिरावट दर्शाती है। एक नई रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आया है। मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस के अनुसार, भारतीय स्मार्टफोन विक्रेताओं को पूरे त्योहारी सीजन में मजबूत मांग से फायदा हुआ, जिससे चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) की बिक्री 3.89 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई- जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।

कैनालिस के वरिष्ठ विश्लेषक संयम चौरसिया ने कहा, "2023 में मेनलाइन रिटेल स्पेस में बढ़ता निवेश न केवल विक्रेताओं के लिए फायदेमंद साबित हुआ, बल्कि समग्र बाजार को स्थिर करने में भी मदद मिली।"

सैमसंग सबसे आगे

सैमसंग ने 20 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी और 76 लाख यूनिट शिपमेंट के साथ 2023 की चौथी तिमाही में शीर्ष स्थान बनाए रखा। शाओमी ने अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए 72 लाख यूनिट शिपिंग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि वीवो 70 लाख यूनिट के साथ तीसरे स्थान पर रहा जबकि रियलमी और ओप्पो क्रमशः 45 लाख और 37 लाख यूनिट की शिपिंग के साथ शीर्ष पांच में रहे।

त्योहार में सबसे ज्यादा बिका आईफोन

चौरसिया ने कहा, "आसान वित्तपोषण विकल्पों, खुदरा विक्रेताओं के लिए प्रोत्साहन योजनाओं और बढ़ती डिस्पोजेबल आय के कारण प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत वृद्धि देखी गई।" उन्होंने कहा, "नवंबर 2023 में दिवाली के जश्न के साथ ऐप्पल को त्योहारी बिक्री के दौरान लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज को आगे बढ़ाने का मौका मिला, जिसने चौथी तिमाही में उसके शिपमेंट में 50 से अधिक का योगदान दिया।"

गैलेक्सी एस23 एफई की सेल बढ़ी

विश्लेषक ने यह भी कहा कि सैमसंग ने प्रीमियम सेगमेंट की वृद्धि को तेज करने के लिए अपनी प्रीमियम गैलेक्सी एस23 सीरीज के लिए आक्रामक खुदरा लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इसके साथ ही, आकर्षक बैंकिंग डील्स के कारण, चौथी तिमाही में सैमसंग के लेटेस्ट गैलेक्सी एस23 एफई लॉन्च ने शिपमेंट को बढ़ा दिया।

चौरसिया ने कहा, "कैनालिस को उम्मीद है कि भारतीय स्मार्टफोन बाजार 2024 में मध्य-एकल अंक तक बढ़ेगा, जो किफायती 5जी फोन के कारण हो सकता है। लेकिन इस साल विक्रेताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती कंटेट लागत को मैनेज करना होगा।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article