टेक एंड गैजेट्स

सरकार ने इन एंड्रॉइड यूजर्स के लिए जारी किया ‘गंभीर अलर्ट’, कहीं आप भी तो लिस्ट में नहीं

सरकार द्वारा जारी किये गए अलर्ट के अनुसार एंड्रॉइड डिवाइसेज में विभिन्न प्रकार की कमजोरियां डिटेक्ट की गई हैं। इन्हीं कमजोरियों के मद्देनजर सरकार ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गंभीर वॉर्निंग जारी की है। CERT-In के अनुसार एंड्रॉइड के फ्रेमवर्क के तहत बहुत सी कमियां हैं। इन्हीं कमियों की वजह से एंड्रॉइड डिवाइसेज में सिक्योरिटी से संबंधित कमजोरियां सामने आई हैं।

Image

सरकार ने इन एंड्राइड यूजर्स के लिए जारी किया ‘गंभीर अलर्ट’

Photo : Times Now Digital

Government Warning For Android Users: भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना मंत्रालय (MEITY) द्वारा एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गंभीर वॉर्निंग अलर्ट जारी किया है। सरकार द्वारा जारी किये गए अलर्ट के अनुसार एंड्रॉइड डिवाइसेज में विभिन्न प्रकार की कमजोरियां डिटेक्ट की गई हैं। इन्हीं कमजोरियों के मद्देनजर सरकार ने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए गंभीर वॉर्निंग जारी की है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) के अनुसार ये कमजोरियां एंड्रॉइड 12 और उससे ऊपर सिस्टम वाले डिवाइसेज को प्रभावित कर सकती हैं।

साइबर ठग उठा सकते हैं फायदा

CERT-In के अनुसार एंड्रॉइड के फ्रेमवर्क के तहत बहुत सी कमियां हैं। इन्हीं कमियों की वजह से एंड्रॉइड डिवाइसेज में सिक्योरिटी से सम्बंधित कमजोरियां सामने आई हैं। सरकार द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि ‘एंड्रॉइड के भीतर बहुत सी कमजोरियों के बारे में सूचना प्राप्त हुई है। साइबर ठग इस कमजोरी को हथियार बनाकर सेंसिटिव जानकारी निकाल सकते हैं, डिवाइस को खराब कर सकते हैं, मनमाना कोड डिवाइस में डाल सकते हैं और डिवाइस के सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं।’

ऐसे रखें खुदको सेफ

सरकार द्वारा जारी किए गए इस अलर्ट को अभी तक जारी किये गए सबसे गंभीर अलर्ट में से एक माना जा रहा है। CERT-In का कहना है कि संबंधित डिवाइसेज में मौजूद इन कमजोरियों का फायदा साइबर ठग और हमलावर उठा सकते हैं जिस वजह से यह काफी गंभीर मामला है। इसके साथ ही CERT-In द्वारा यूजर्स को सेफ रहने के लिए भी कुछ टिप्स जारी की गई हैं। एजेंसी के अनुसार एंड्रॉइड 12 से 15 तक के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल रहे डिवाइसेज को फौरन अपडेट करने की सलाह दी है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article