टेक एंड गैजेट्स

2029 तक भारत में होंगे 84 करोड़ से ज्यादा 5G यूजर्स, 1.3 अरब से ज्यादा मोबाइल सब्सक्राइबर

5G in India By 2029: 2023 के अंत तक 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 11.9 करोड़ तक पहुंच गई, जो कि कुल यूजर्स का 10 प्रतिशत था। 2029 तक भारत सहित दुनियाभर में 5G यूजर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। 2029 तक दुनियाभर में 5.6 अरब से ज्यादा 5G यूजर्स होंगे।

Image

5G in india

5G in India By 2029: भारत में 5जी यूजर्स की संख्या 2029 के अंत तक 84 करोड़ के करीब पहुंच सकती है, जो कि मोबाइल सब्सक्राइबर की संख्या का 65 प्रतिशत होगा। बुधवार को जारी एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वहीं भारत में 2029 तक मोबाइल सब्सक्राइबर की संख्या बढ़कर 1.3 अरब पहुंचने की संभावना है।

तेजी से बढ़ रहे 5G मोबाइल यूजर्स

एरिक्सन के एग्जीक्यूटिव वीपी और नेटवर्क के प्रमुख फ्रेड्रिक जेज्डलिंग ने कहा कि जून 2024 की एरिक्सन मोबिलिटी रिपोर्ट दिखाती है कि 5जी मोबाइल सब्सक्रिप्शन तेजी से ऊपर जा रहा है। अच्छे मोबाइल ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड वायरलेस तक एक्सेस प्रमुख उपयोग के मामले हैं, जिससे ऐसे संकेत मिलते हैं कि 5जी क्षमताएं सेवा प्रदाताओं को प्रभावित कर रही हैं।

दुनियाभर में 5.6 अरब से ज्यादा होंगे 5G यूजर्स

वैश्विक स्तर पर 2029 के अंत तक 5जी सब्सक्रिप्शन की संख्या 5.6 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है। 2029 के अंत तक वैश्विक स्तर पर कुल मोबाइल सब्सक्राइबर का 60 प्रतिशत 5जी यूजर्स होने का अनुमान इस रिपोर्ट में जताया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में बड़े स्तर पर मिड-बैंड डिप्लॉयमेंट किया गया है और 2023 के अंत तक कवरेज 90 प्रतिशत आबादी तक थी। 2023 के अंत तक 5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या 11.9 करोड़ तक पहुंच गई, जो कि कुल यूजर्स का 10 प्रतिशत था।

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू

केंद्र सरकार ने टेलीकॉम सर्विसेज के लिए 96,238.45 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम की नीलामी शुरू कर दी है। इसमें अलग-अलग बैंड के 10,522.35 मेगाहर्ट्ज के स्पेक्ट्रम की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी प्रक्रिया में भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो इन्फोकॉम भाग ले रही हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article