Jyotiraditya scindia At Times Now Summit 2025: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत दुनिया का 5वां देश है जिसने अपनी खुद की 4G टेक्नोलॉजी बनाई है। उन्होंने भारत में टेक्नोलॉजी और कम्युनिकेशन के महत्व को बताया। सिंधिया ने टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) में जानकारी देते हुए कहा कि आज के समय में कम्युनिकेशन ने कायाकल्प बदल दिया है। अब भारत में कम्युनिकेशन हाईवे हैं। भारत, दुनिया की सुपर पावर बनने की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि आज, हमारे पास 97 करोड़ लोग इंटरनेट से जुड़े हैं। हमारे पास 6 करोड़ लोग ब्रॉडबैंड से जुड़े थे जो आज 94 करोड़ से ज्यादा हैं। इसलिए हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन हम एक सर्विस, भूमि संचार के माध्यम से दुनिया भर में शामिल हो गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आप ऐसा तभी कर पाएंगे जब आप टेलीकॉम प्रोडक्ट का उत्पादन करने वाले देशों की बड़ी लीक में प्रवेश करने में सक्षम होंगे। और आज मैं आपको बता दूं कि हमारे पास दुनिया में केवल 4 देश हैं-चीन, फिनलैंड, स्वीडन और दक्षिण कोरिया। ये 5 कंपनियों वाले 4 देश हैं जो 8 दूरसंचार टैंक का प्रोडक्शन करते हैं। और भारत दुनिया का पांचवां देश है जो अपना स्वदेशी दूरसंचार 4G स्टैक तैयार कर रहा है। इसलिए आज हम कहां हैं। बीएसएनएल आज 100000 टावरों को पूरी तरह से आत्मनिर्भर भारत की दर्ज पर पूरे देश में लगा रहा है।
स्टारलिंक पर क्या बोले सिंधिया
भारत में स्टारलिंक को लेकर सवाल पूछने पर सिंधिया ने कहा पहले जब हम टेक्नोलॉजी के बारे में सोचते थे तो हर साल टेक्नोलॉजी में बदलाव नहीं आता था, बल्कि यह दशकों में एक बार बदलाव होता था। लेकिन अब, हर कुछ सालों में टेक्नोलॉजी दृष्टिकोण से एक बड़ा बदलाव (paradigm shift) देखने को मिल रहा है। यह बदलाव हर किसी के लिए चुनौतीपूर्ण है और सभी पक्षों को इसके साथ ढलने की जरूरत है।
BSNL पर क्या बोले केंद्रीय संचार मंत्री
टाइम्स नाउ समिट 2025 (Times Now Summit 2025) में उन्होंने कहा कि BSNL पहले से ही सैटेलाइट नेटवर्क का उपयोग कर रहा है और डायरेक्ट-टू-डिवाइस मैसेजिंग जैसी एडवांस सर्विस प्रदान कर रहा है। BSNL ने अक्टूबर-दिसंबर 2023 के बीच 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त किया, जो कि एक महत्वपूर्ण वित्तीय सुधार और सेलुलर और फाइबर-टू-होम आय में वृद्धि को दर्शाता है।
भारत की टेलीकॉम क्रांति पर क्या कुछ कहा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत ने तेजी से 5G रोलआउट किया, जिससे अधिकतर जिलों और आबादी को कवर किया गया। इस टेलीकॉम विकास को बड़े पूंजी निवेश से समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि फिलहाल सैटेलाइट सर्विस के लिए दो लाइसेंस दिए गए-एक रिलायंस और दूसरा भारती एयरटेल को। कई कंपनियां भारत में सैटेलाइट संचार सर्विस के लाइसेंस की प्रतीक्षा कर रही हैं।
