टेक एंड गैजेट्स

भारत का सबसे सस्ता 5G फोन! तीन कैमरे के साथ मिलेगा गेमिंग वाला प्रोसेसर, दो दिन चलेगी बैटरी

India cheapest 5G phone: Poco M6 Pro 5G को 10 हजार तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसे फॉरेस्ट ग्रीन और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Image

Poco M6 Pro 5G

India Cheapest 5G Phone: स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अपने सबसे सस्ते 5G फोन Poco M6 Pro 5G को इस साल मई में भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को शुरुआत में 14,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब इसे दमदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध किया गया है। फोन को 10 हजार तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Poco M6 Pro 5G की कीमत और डिस्काउंट

फोन की कीमत में भी कटौती की गई है, साथ ही इसपर दमदार डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है। एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 2,000 रुपये की तत्काल छूट के साथ ग्राहक 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर भी फोन खरीद सकते हैं।

Poco M6 Pro 5G के मौजूदा 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB विकल्पों की कीमत 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 11,999 रुपये है। वहीं इसके नए 8GB + 256GB वेरियंट की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। इसे फॉरेस्ट ग्रीन और पावर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Poco M6 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.79 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और पीक ब्राइटनेस 550 निट्स है। फोन में डिस्प्ले सिक्योरिटी के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।

Poco M6 Pro 5G का कैमरा और बैटरी

कैमरा सपोर्ट की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। यूनिट के साथ 50 मेगापिक्सल एआई-सपोर्ट प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article