टेक एंड गैजेट्स

Smartphone चार्ज करने के लिए Power Bank का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, बर्बाद हो सकता है महंगा फोन

वैसे तो पावर बैंक का इस्तेमाल करना ज्यादातर सेफ होता है लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान न दिया जाए तो इससे हमें नुकसान भी हो सकता है। जब हम बाहर होते हैं तो पावर बैंक से बड़ी सहूलियत मिलती है लेकिन अब आप हमेशा ही इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है।

Image

स्मार्टफोन को हमेशा एक ब्रैंडेड पॉवर बैंक से ही चार्ज करना चाहिए। (फोटो क्रेडिट-iStock)

स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। डेली रूटीन में अब कई सारे काम स्मार्टफोन पर ही डिपेंट हो चुके हैं। चाहे एंटरटेनमेंट हो या फिर ऑनलाइन पेमेंट करना हो, अब ज्यादातर काम में हमारा फोन हमारी मदद करता है। अधिक यूज होने की वजह से स्मार्टफोन की बैटरी की बहुत जल्द खत्म होती है। अगर हम घर पर होते हैं तो फोन को चार्जिंग पर लगा सकते हैं लेकिन जब कई ऐसी जगह पर हों जहां पर चार्जिंग की व्यवस्था नहीं तो पावर बैंक का इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि कई सारे ऐसे लोग भी हैं जो घर पर रहते हुए भी पॉवर बैंक से फोन को चार्ज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आपकी यह गलती आपका फोन खराब कर सकती है।

वैसे तो पावर बैंक का इस्तेमाल करना ज्यादातर सेफ होता है लेकिन अगर कुछ बातों का ध्यान न दिया जाए तो इससे हमें नुकसान भी हो सकता है। जब हम बाहर होते हैं तो पावर बैंक से बड़ी सहूलियत मिलती है लेकिन अब आप हमेशा ही इसका इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए हानिकारक हो सकता है। आइए आपको स्मार्टफोन और पावर बैंक से जुड़ी कुछ जरूरी डिटेल्स देते हैं जिससे आप अपने फोन को सेफ रख सकते हैं।

पावर बैंक इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पावर बैंक को खरीदने में लापरवाही बरतते हैं तो इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। एक पावर बैंक आपके स्मार्टफोन के लिए कितना बेहतर यह उसकी क्वालिटी, चार्जिंग स्पीड और उसके साथ इस्तेमाल होने वाले चार्जिंग केबल और अडैप्टर पर निर्भर करता है। इसलिए आपको एक ट्रस्टेड कंपनी का पॉवर बैंक इस्तेमाल करना चाहिए।

अगर आप एक लोकल कंपनी का पावर बैंक खरीदते हैं तो इससे सीधे-सीधे आपके स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ने वाला है। इसके अलावा इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप लगातार पावर बैंक से फोन को चार्ज करते हैं तो हो सकता है कि इसके बाद आपको डायरेक्ट चार्जिंग के दौरान कुछ दिक्कतें देखने को मिलें।

नॉर्मल चार्जिंग की तुलना में पावर बैंक से फोन को चार्ज करने में काफी समय लगता है। पॉवर बैंक की सप्लाई स्लो होती है और इससे कई घंटे तक फोन को पावर बैंक से कनेक्ट करके रखना पड़ता है। लगातार कनेक्शन की वजह से फोन की बैटरी में ओवर हीटिंग की समस्या आ सकती है। आप अगर स्मार्टफोन को पावर बैंक से चार्ज कर रहे हैं तो वह पावर बैंक स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर और एडवांस 12 लेयर सर्किट प्रोटेक्शन जैसे वाले फीचर्स के साथ होना चाहिए।

iOS और Android यूजर्स इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप आईफोन इस्तेमाल करते हैं तो इसके आपको हमेशा ही एपल सर्टिफाइड (MFI – Made for iPhone) चार्जिंग केबल और अडैप्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। पॉवर बैंक को इसी अडैप्टर से चार्ज करें और साथ पॉवर बैंक से फोन को चार्ज करते समय ओरिजनल केबल का इस्तेमाल करें। अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो आप अपने लिए ट्रस्टेड कंपनी से क्विक चार्ज 3.O टेक्नोलॉजी बेस्ड कंपेटिबल पावर बैंक ले सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि अगर किसी पावर बैंक में 20,000mAh की बैटरी है तो वह आपके फोन के लिए पूरी तरह से सेफ होगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article