टेक एंड गैजेट्स

इंसानों को नहलाने वाली वॉशिंग मशीन, बॉडी के फंक्शन को ट्रैक करेंगे सेंसर, म्यूजिक भी होगा प्ले

ह्यूमन वॉशिंग मशीन न सिर्फ शरीर की सफाई करती है बल्कि दिमागी तौर पर भी रिलैक्स करती है। इस मशीन की खास बात यह है कि नहाते समय इसके अंदर आपके पसंद का म्यूजिक और वीडियो भी प्ले होगा।

Image

यह ह्यूमन वॉशिंग मशीन कुछ ही मिनट में पूरे शरीर की अच्छे से सफाई कर देती है।(फोट क्रेडिट-Digit)

Human Washing Machine: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन कुछ न कुछ नया इनोवेशन होता रहता है। अभी तक कई सारे ऐसे इनोवेशन देखने को मिले जिनसे हमारी डेली रूटीन लाइफ काफी ज्यादा आसान बन गई। कई सारे ऐसे गैजेट्स बन गए हैं जो इंसानों वाले काम भी आसानी से करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे इनोवेशन के बारे में बताते हैं जिसे जानकार आप हैरान रहने वाले हैं। अभी तक आपने सिर्फ वॉशिंग मशीन के बारे में सुना होगा जो कपड़े धोती है, लेकिन अब ह्यूमन वॉशिंग मशीन भी आ गई है। यह मशीन इंसानों को नहलाने का काम करेगी।

अपनी टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर जापान ने एक और कारनामा कर दिया है। जापान ने एक ऐसी मशीन तैयार की है जिसमें आपको सिर्फ लेट जाना और फिर मशीन आपको नहलाने का काम करेगी। जापान ने अपनी ह्यूमन वॉशिंग मशीन को होक्काइडो में पेश किया है। आम जनता के एक्सपीरियंस के लिए इसे हाल ही में पेश किया गया है। आइए आपको इस नई वॉशिंग मशीन के बारे में और इसकी कीमत की डिटेल जानकारी देते हैं।

यहां मिलेगा एक्सपीरियंस

इस ह्यूमन वॉशिंग मशीन को जापान की दिग्गज टेक कंपनी साइंस ने डिजाइन किया है। देखने में यह वॉशिंग मशीनि एक बड़े कैप्सूल की तरह लगती है। इस फ्यूचर ह्यूमन वॉशिंग मशीन की पहली यूनिट को ओसाका के एक होटल ने खरीदी है। अगर आपको इस नहलाने वाली वॉशिंग मशीन का एक्सपीरियंस लेना है तो बता दें कि यह सुविधा 'एस कॉन फील्ड होक्काइडो होटल' में मिल रही है।

मशीन में मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

बात दें कि जापान की नहलाने वाली यह ह्यूमन वॉशिंग मशीन न सिर्फ लोगों के शरीर की सफाई करती है बल्कि दिमागी तौर पर भी रिलैक्स करती है। इस मशीन की खास बात यह है कि नहाते समय इसके अंदर आपके पसंद का म्यूजिक और वीडियो भी प्ले होगा। कंपनी ने इस मशीन को एडवांस फीचर्स से लैस किया है। इसमें इस तरह के सेंसर लगाए गए हैं जो हार्ट रेट को ट्रैक करेंगे। यह मशीन आपकी नसों और शरीर के रिलैक्सेशन लेवल को भी लगातार मॉनीटर करती है।

जापान ने इस ह्यूमन वॉशिंग मशीन को 2.3 मीटर लंबे एक बंद पॉड के साथ डिजाइन किया है। पॉड के अंदर जाते ही मशीन अल्ट्रा फाइन माइक्रोबबल्स और हल्की गर्म भाप से पूरे शरीर की सफाई करने लगती है। खास बात यह है कि इसमें शरीर की सफाई के लिए शख्स को कुछ भी नहीं करना पड़ता है। पानी के हल्की गर्म बुलबुले त्वचा के रोमछिद्रों में गहराई तक जाकर अच्छे से सफाई कर देते हैं।

ह्यूमन वॉशिंग मशीन की कीमत

आपको बता दें कि इसका अनुभव लेने के लिए 15 मिनट का एक सेशन मिलेगा। इस एक सेशन के खर्च की बात करें तो आपको 12 हजार येन यानी करीब सात हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। बता दें कि एक सेशन में करीब तीन लोग तक इसका एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इस ह्यूमन वॉशिंग का मजा लेने के लिए आपको पहले से बुकिंग कराना पड़ेगा और मशीन के अंदर स्विमसूट पहनना भी अनिवार्य है। कीमत की बात करें तों इसकी कीमत करीब 60 मिलियन जापानी येन यानी करीब 3.52 करोड़ रुपये है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article