Ayushman Card से एक साल में कितनी बार इलाज करा सकते हैं? दूर कर लें पूरा कंफ्यूजन
Ayushman Card के तहत देश के लाखों लोग फ्री इलाज की सुविधा ले रहे हैं। हालांकि अक्सर लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन होता है कि आयुष्मान कार्ड से साल में कितनी बार इलाज करा सकते हैं? आइए आपको इससे जुड़े कई सवालों का जवाब देते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 17 2026, 19:15 IST
Image Credit : Nha01 / 08
देश के गरीब और जरूरतमंद लोगों के परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की गई थी। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना के तौर पर गिनी जाती है।
Image Credit : Nha02 / 08
इस योजना के तहत नागरिकों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जाता है जिसमें पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज देने की सुविधा है। इस योजना की सबसे बड़ी खास बात यह है कि 5 लाख तक का इलाज पूरी तरह से कैशलेस है।
Image Credit : Nha03 / 08
केंद्र सरकार की इस योजना ने देश के लाखों करोड़ों लोगों के ऊपर से गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ काफी कम कर दिया है। देश के लाखों लोग आज इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं।
Image Credit : Nha04 / 08
आयुष्मान कार्ड को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर इसकी मदद से साल में कितनी बार इलाज करा सकते है? क्या इसके लिए कोई समय सीमा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Image Credit : Nha05 / 08
आयुष्मान कार्ड का लाभ लेकर इलाज कराने की कोई सीमा नहीं है। आप जरूरत पड़ने पर साल में कितने भी बार इससे फ्री इलाज करा सकते हैं। हालांकि इसमें यह शर्त जरूर है कि पूरे परिवार का कुल खर्च एक साल में 5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
Image Credit : Nha06 / 08
आयुष्मा कार्ड के जरिए फ्री इलाज पाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। फ्री इलाज के लिए आपका आयुष्मान कार्ड एक्टिव होना जरूरी है। वहीं जिस हॉस्पिटल में आप योजना के तहत इलाज कराना चाह रहे हैं वह आयुष्मान योजना में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
Image Credit : Nha07 / 08
आपको बता दें कि इस योजना के तहत हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और बाद के कुछ दिनों का खर्च भी कवर होता है। इसमें जांच, दवाइयां, ऑपरेशन, आईसीयू इम्प्लांट, भोजन और 15 दिन तक पोस्ट हॉस्पिटल फॉलोअप शामिल है।
Image Credit : Nha08 / 08
आपको बता दें कि आयुष्मान कार्ड के तहत सिर्फ उन्ही बीमारियों का इलाज होगा जो योजना के पैकेज में शामिल होंगी। आयुष्मान कार्ड से इलाज कराने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आधार आधारित केवाईसी पूरी होनी चाहिए।