Airtel लेकर आया 60 दिन वाला रिचार्ज प्लान, 28 दिन की वैलिडिटी का झंझट हुआ खत्म
Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। कंपनी ऐसे रिचार्ज प्लान्स लेकर आई है जिसने 28 दिनों की छोटी वैलिडिटी से छुटकारा दिला दिया है। यूजर्स अब सस्ते प्लान को 60 दिन तक चला सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 17 2026, 20:28 IST
Image Credit : Digit01 / 07
एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। देशभर में कंपनी के पास करीब 41 करोड़ यूजर्स हैं। अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए कंपनी समय-समय पर नए नए रिचार्ज प्लान्स लाती रहती है।
Image Credit : Digit02 / 07
एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में कुछ ऐसे किफायती रिचार्ज प्लान्स जोड़े हैं जिन्होने 28 दिन की शॉर्ट टर्म वैलिडिटी की टेंशन पूरी तरह से खत्म कर दी है। अब आपको सस्ते रिचार्ज प्लान में पूरे दो महीनों की वैलिडिटी मिलेगी।
Image Credit : Digit03 / 07
आपको बात दें कि एयरटेल ने अपने यूजर्स की सहूलियत के लिए पोर्टफोलियो को अलग अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। हर एक कैटेगरी में कंपनी ने एक से बढ़कर एक रिचार्ज प्लान्स जोड़ रखे हैं। कंपनी के पास 28 दिन, 56 दिन, 77 दिन, 84 दिन समेत कई सारे रिचार्ज प्लान्स हैं।
Image Credit : Digit04 / 07
एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए 619 रुपये का एक शानदार रिचार्ज प्लान लेकर आया है। कम कीमत में यह प्लान आपको कई दिनों के लिए टेंशन फ्री रखने वाला है। प्लान में आपको 60 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है।
Image Credit : Digit05 / 07
इसमें मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो एयरटेल इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को 60 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है। आप 60 दिन तक दिल खोलकर बातें कर सकते हैं। फ्री कॉलिंग के साथ ही इसमें आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit06 / 07
इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को पूरी वलिडिटी के लिए कुल 90GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 1.5GB तक हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 07
आपको बता दें कि एयरटेल अपने ग्राहकों को कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देता है। कंपनी ग्राहकों को प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रहा है।