टेक एंड गैजेट्स

गेमर्स के लिए मजेदार है ये HP की नई लैपटॉप रेंज, जानें कीमत और क्या हैं खूबियां

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 23, 2023, 04:45 PM IST

HP India ने गेमिंग लैपटॉप्स की नई सीरीज लाई है इसमें ओमेन ट्रांसेंड 16, ओमेन 16 और विक्टस 16 शामिल हैं। इन लैपटॉप्स को जोरदार फीचर्स और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है जो बहुत इंप्रेसिव है।

Image

गेमिंग लैपटॉप्स

KEY HIGHLIGHTS
  • एचपी की नई लैपटॉप रेंज
  • गेमर्स को मिलेगा शानदार एक्सपीरिएंस
  • घंटों गेमिंग के बाद नहीं होगा हीट

HP New Gaming Laptop Series: गेमर्स के एक्सपीरियंस शानदार और दिलचस्प बनाने के लिए एचपी ने ओमेन और विक्टस गेमिंग लैपटॉप्स को अपडेट करके मार्केट में पेश कर दिया है। अक्सर गेमिंग के दौरान परफॉर्मेंस और कूलिंग को लेकर बड़ी समस्या लैपटॉप में देखने को मिलती है जिसे नए अपडेटेड एचपी ने काफी हद तक दूर करने का काम किया है। नए ओमेन ट्रांसेंड के साथ एचपी ने अब 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर आई9 प्रोसेसर दिया है जो एनवीडिया, जीईफोर्स, आरटीएक्स 4070 लैपटॉप जीपीयू से लैस है।

गेमर्स के लिए बड़े काम का

देशभर में गेमर्स के बीच बहुत पॉपुलर एचपी ने दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट अपडेट्स वाले नए लैपटॉप्स पेश किए हैं जो इनके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। गेमिंग लैपटॉप्स की इस सीरीज में ओमेन ट्रांसेंड 16, ओमेन 16 और विक्टस 16 शामिल हैं। इनके साथ सबसे दिलचस्प फीचर टेम्पेस्ट कूलिंग है जो गेमप्ले के दौरान लैपटॉप को ठंडा रखना है और गर्म ना होने पर ये मशीन बखूबी काम करती रहती है।

नहीं भूल पाएंगे एक्सपीरिएंस

HP India के वरिष्ठ निदेशक (पर्सनल सिस्टम्स) विक्रम बेदी ने कहा, “भारत के युवा पीसी गेमिंग को तेजी से अपना रहे हैं और भारत को दुनिया के अग्रणी पीसी गेमिंग देशों में से एक के रूप में स्थापित कर रहे हैं। इसे देखते हुए, एचपी अपने नए पोर्टफोलियो के साथ हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के एक वर्ल्ड क्लास इकोसिस्टम का विस्तार कर रहा है, जिसे गेमर्स को सशक्त बनाने और गेमिंग, क्रिएटिंग व कनेक्टिंग तक हर पहलू में उन्हें बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।”

तीनों लैपटॉप की इतनी है कीमत?

ओमेन ट्रांसेंट 16 लैपटॉप 1,59,999/- रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

ओमेन 16 लैपटॉप 1,04,999/- रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

विक्टस 16 लैपटॉप 59,999/- रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

हाइपरएक्स 27” क्यूएचडी डिस्प्ले मॉनिटर 30,990/- रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।

हाइपरएक्स क्लाउड II कोर वायरलेस गेमिंग हेडसेट 9,190/- रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article