मोबाइल फोन्स हमारी डेली रूटीन लाइफ का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। स्मार्टफोन और इंटरनेट ने हमारे कई सारे कठिन कामों को बेहद आसान बना दिया है। जिन कामों के लिए हमें पहले लंबी लाइन लगानी पड़ती थी वो भी काम अब घर बैठे आसानी से हो जाते हैं। इन सब कामों में वॉट्सऐप का भी एक बड़ा रोल रहा है। WhatsApp ने लोगों को एक दूसरे से कनेक्ट रखने में तो मदद की ही है, लेकिन अब यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप गैस सिलेंडर की बुकिंग जैसे जरूरी काम भी कर देता है। अगर आपको नहीं मालूम तो बता दें कि आप अब वॉट्सऐप से भी गैस बुकिंग कर सकते हैं। अब आपको नया सिलेंडर लेन के लिए न तो लाइन में लगना पड़ेगा और न ही बार-बार कॉल करना होगा।
WhatsApp की मदद से आप कुछ सेकंड में ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक मोबाइल नंबर को अपने फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल करना होगा। इसके बाद गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद आसानी से गैस की बुकिंग कर पाएंगे और सिलेंडर आपके घर में पहुंच जाएगा।
आपको बता दें कि अगर आप WhatsApp से गैस सिलेंडर की बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रवाइडर का ऑफिशियल नंबर सेव करना होगा। मतलब अगर आप HP, Indane या फिर Bharat Gas में से किसी का भी सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे उसका नंबर आपको सेव करना होगा। अगर आपके पास इन एजेंसियों का नंबर नहीं तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम आपको इनका नंबर बताने वाले हैं।
इन ऑफिशियल नंबर को करें सेव
HP Gas (Hindustan Petroleum) – 9222201122
Indane (Indian Oil) – 7588888824
Bharat Gas – 1800224344
आपको ऊपर बताए गए एलपीजी गैस प्रवाइडर में से अपने प्रवाइडर का नंबर सेव कर लेना है और उसके बाद वॉट्सऐप पर जाकर मैसेज में Hi लिखना होगा। आपके इस मैसेज के बाद एक ऑटो रिप्लाई आ जाएगा जिसके बाद आप आसानी से नेक्स्ट स्टेप को फॉलो करते हुए गैस की बुकिंग कर पाएंगे।
Gas Booking के लिए फॉलो करे ये स्टेप्स
Gas Booking के लिए वॉट्सऐप मैसेज में आए रिप्लाई में से आपको Refill Booking का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपसे अपनी कस्टमर ID या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर फिल करने के लिए कहा जाएगा। अपनी सारी पर्सनल डिटेल्स देने के बाद आपको सबमिट करना होगा और आपकी गैस बुकिंग हो जाएगी। इस तरह से आप बिना किसी झंझट के घर बैठे गैस सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे।
