टेक एंड गैजेट्स

Gemini AI: अपने स्मार्टफोन में कैसे इस्तेमाल करें गूगल जेमिनी, जानें सबसे आसान तरीका

Google new Gemini AI: गूगल के नए एआई मॉडल जेमिनी को दो तरीकों- बार्ड और पिक्सल 8 प्रो के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस एक गूगल अकाउंट की जरूरत है। फिर आप बार्ड से जो कुछ भी पूछना या कहना चाहते हैं उसे टाइप कर सकते हैं, और यह जेमिनी प्रो का उपयोग करके आपको जवाब देगा।

Image

Google new Gemini AI

Photo : Times Now Digital

Google new Gemini AI: गूगल ने बुधवार को अपने एआई मॉडल जेमिनी को पेश किया है। गूगल ने OpenAI के बेहद लोकप्रिय ChatGPT की टक्कर में इस मॉडल को पेश किया है। हालांकि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में बार्ड को लॉन्च किया था, जो इतना हिट नहीं हो पाया था। अब कंपनी ने बार्ड को जेमिनी एआई से लैस किया है। गूगल का कहना है कि यह अधिक एडवांस है और तर्क कर सकता है, प्लान कर सकता है। इसमें इंसानों जैसी समझ भी है। यदि आप गूगल के नए एआई मॉडल को आजमाना चाहते हैं, तो आप इसे दो तरीकों से फ्री में एक्सेस कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

बार्ड पर गूगल जेमिनी का उपयोग कैसे करें

गूगल के नए एआई मॉडल जेमिनी को दो तरीकों- बार्ड और पिक्सल 8 प्रो के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस एक गूगल अकाउंट की जरूरत है। यदि आपके पास गूगल अकाउंट है तो बार्ड की वेबसाइट पर जाएं और अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें। फिर आप बार्ड से जो कुछ भी पूछना या कहना चाहते हैं उसे टाइप कर सकते हैं, और यह जेमिनी प्रो का उपयोग करके आपको जवाब देगा।

स्मार्टफोन में गूगल जेमिनी को कैसे यूज करें

इसके लिए आपके पास गूगल का पिक्सल 8 प्रो स्मार्टफोन होना जरूरी है। दरअसल, गूगल ने फिलहाल केवल पिक्सल 8 प्रो के साथ जेमिनी एआई का सपोर्ट जारी किया है।यदि आप Pixel 8 Pro के मालिक हैं, तो आप इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी अपने स्मार्टफोन में जेमिनी का उपयोग कर सकते हैं। इस फोन के साथ कंपनी ने जेमिनी नैनो का सपोर्ट जारी किया है। इसके साथ आपको स्मार्ट रिप्लाई और रिकॉर्डर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

स्मार्ट रिप्लाई एक ऐसी सुविधा है जो मैसेजिंग ऐप में अगली बात कहने का सुझाव देती है। Pixel 8 Pro पर यह सुविधा जेमिनी नैनो द्वारा मिलेगी, जो पहले से काफी स्मार्ट है। स्मार्ट रिप्लाई का उपयोग करने के लिए आपको सेटिंग्स में डेवलपर ऑप्शन में AiCore को एनेबल करना होगा और फिर एक व्हाट्सएप कंवरसेशन ओपन करना होगा। आप सेटिंग्स > डेवलपर ऑप्शन > एआईकोर सेटिंग्स > एआईकोर पर्सिस्टेंट एनेबल पर नेविगेट करके ऐसा कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article