टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp से कैसे हटाएं Meta AI बटन, जानें सबसे आसान तरीका

WhatsApp Meta AI: मेटा एआई की मदद से आप अपनी या किसी और की भी एआई फोटो क्रिएट कर सकते हैं। यह आपको मैसेज लिखने और बधाई देने के अलावा वेदर अपडेट देने और गूगल की तरह ही चैट में जानकारी को सर्च करने में मदद करता है।

Image

Meta AI button

KEY HIGHLIGHTS
  • Meta AI से बना सकते हैं फोटो
  • फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के लिए जारी हुआ है Meta AI

WhatsApp Meta AI: सोशल मीडिया फर्म मेटा ने अपने प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल मेटा एआई (Meta AI) को भारतीय यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। इस टूल की मदद से मैसेज लिखने से लेकर, शुभकामनाएं लेटर लिखने तक में मदद ली जा सकती है। यह मौसम की जानकारी के साथ ताजा खबरों का हाल भी बताता है। एआई टूल की मदद से आप एआई फोटो भी क्रिएट कर सकते हैं। लेकिन यदि आप फिर भी मेटा एआई को व्हाट्सएप से हटाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चलिए जानते हैं तरीका।

WhatsApp से हटाएं Meta AI बटन

हालांकि, कंपनी ने अब तक Meta AI बटन मैनुअली हटाने का कोई ऑप्शन दिया है। वहीं यदि आप चैट को डिलीट भी कर देते हैं या आर्काइव में भी डाल देते हैं तब भी Meta AI बटन लगातार दिखाई देता है। यानी यदि आप इसे पसंद नहीं करते हैं तो चैनल टैब की तरह इसे भी झेलना ही पड़ेगा। लेकिन एक तरीका है, जिससे आप अपने व्हाट्सएप अकाउंट से मेटा एआई को गायब कर सकते हैं।

कैसे हटेगा Meta AI बटन

  • व्हाट्सएप से मेटा एआई बटन को हटाने के लिए आप हेल्प सेंटर की मदद ले सकते हैं।
  • आपको व्हाट्सएप ओपन करना है और सीधे हाथ पर तीन डॉट पर टैप करना है।
  • अब यहां से आपको WhatsApp Settings में जाना है।
  • यहां आपको आखिरी से दूसरे नंबर पर Help का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • Help पर टैप करें और सबसे ऊपर वाले Help Center पर टैप करें।
  • अब आपको Contact Us पर जाना है और मैसेज टाइप करके मेटा एआई को हटाने के लिए कहना है।
  • अब यदि अगर कंपनी चाहेगी तो वह आपके अकाउंट से Meta AI बटन हटा सकती है।
  • बता दें कि जल्द ही Show Meta AI Button ऑप्शन भी आने वाला है, जिसकी मदद से आप Meta AI बटन को हटा सकेंगे।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article