टेक एंड गैजेट्स

चुटकी बजाते ही पता लग जाएगा कौन कर रहा है आपके Facebook पर तांक-झांक

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 16, 2023, 01:04 PM IST

देशभर के करोड़ों यूजर्स Facebook का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं. यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसे बता रहे हैं जिसकी मदद से आप उन लोगों का प्रोफाइल देख पाएंगे जो खामोशी से आपके फेसबुक की तांक-झांक करते हैं.

Image

आपको इसके लिए कम से कम लैपटॉप या सिस्टम की जरूरत होगी.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • फेसबुक पर होती है आपकी जासूसी!
  • ऐसे पता लगाएं कौन बन रहा जासूस
  • सेकंडों में प्रोफाइल आपके सामने होगी

Facebook Tips And Tricks: भारतीय यूजर्स के सबसे चहेते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में पहले पायदान पर फेसबुक है जो करोड़ों लोगों के टाइम पास और कनेक्शन का जरिया लंबे समय से बना हुआ है. फेसबुक से कई बार लोगों की निजी जानकारी भी उजागर हो जाती है जिसे रोकने के लिए चंद स्टेप्स फॉलो करने होते हैं. लेकिन क्या आप ये जानना चाहते हैं कि कौन-कौन आपकी फेसबुक प्रोफाइल देखने आया था. यहां हम आपको बहुत आसान ट्रिक बता रहे हैं जिसकी मदद से आप ये पता लगा पाएंगे कि आपकी जासूसी कौर कर रहा है और चुटकी बजाते ही उसकी प्रोफाइल आपके सामने खुली होगी.

स्मार्टफोन से नहीं लगा पाएंगे पता

अगर कोई व्यक्ति आपका फेसबुक प्रोफाइल चेक कर रहा है और आप इसका पता लगाना चाहते हैं तो ये काम स्मार्टफोन से नहीं किया जा सकता है. आपको इसके लिए कम से कम लैपटॉप या सिस्टम की जरूरत होगी. इस ट्रिक का फायदा उठाने के लिए अपाको सिर्फ अपने सिस्टम या लैपटॉप को ओपन करके आगे बताई गई आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

ऐसे पकड़ में आएगा शख्स

- सबसे पहले वेब ब्राउजर पर फेसबुक खोलें और लॉग इन करें.

- लॉग इनन के बाद अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर जाएं.

- राइट क्लिक करते ही व्यू पेज सोर्स का विकल्प मिलेगा.

- यहां पहुंचने के बाद कंट्रोल प्लस एफ दबाकर बडी-आईडी सर्च करें.

- यहां पर आपको 15 अंकों का एक कोड मिलेगा, उसे कॉपी कर लें.

- अंत में आपको आईडी के बाद 15 अंकों का कोडा डालना होगा, इसके बाद आप सर्च करके ये देख सकते हैं कि किसने आपकी प्रोफाइल चेक की है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्ले author

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडी... और देखें

End of Article