टेक एंड गैजेट्स

काम की बात: ट्रेन-फ्लाइट कितनी है लेट, इन ऐप पर मिलती है सटीक जानकारी

How To Check Flight Train Status: यदि आप अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद भी ले सकते हैं या आप 'Where is my train' ऐप की मदद भी ले सकते हैं।

Image

कोहरे के कारण फ्लाइट-ट्रेनें प्रभावित

Photo : BCCL

How To Check Flight Train Status: उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट और ट्रेन तय समय से नहीं पहुंच जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाली 194 उड़ानें विलंबित हुईं। फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट उड़ान में औसत देरी तीन घंटे से अधिक हो गई है। वहीं ट्रेन भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। यदि आप भी यात्रा कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आपकी ट्रेन या फ्लाइट कितनी लेट है तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम आपको दो शानदार ऐप्स से बारे में बता रहें जो आपको ट्रेन और फ्लाइट स्टेटस के बारे में सटीक जानकारी देंगे।

आपकी फ्लाइट लेट है या नहीं? ऐसे करें पता

यदि आप फ्लाइट स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप इसके लिए फ्लाइट रडार 24 मोबाइल ऐप की मदद ले सकते हैं। यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के लिए उपलब्ध है। ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।

  • अब ऐप ओपन करें और सर्च बॉक्स में जाएं।
  • यहां आपको फ्लाइट स्टेटस चेक करने के चार ऑप्शन मिलते हैं।
  • पहला- फ्लाइट बाय रूट, दूसरा- लाइव फ्लाइट बाय एयरलाइंस, तीसरा- एयरपोर्ट बाय कंट्री और चौथा-नियरबाय।
  • अपनी पसंद से मोड चुने और मान लीजिए आपने कंट्री वाला ऑप्शन चुना है।
  • इंडिया वाले ऑप्शन से दिल्ली को चुने यहां आपको सबसे टॉप पर फ्लाइट डिले स्टेटस भी दिखता है।
  • आप यहां अपनी फ्लाइट की जानकारी भी देख सकते हैं।
  • यदि फ्लाइट लाइव है तो आप उसकी लाइव लोकेशन भी ट्रैक कर सकेंगे।

ट्रेन लेट है या नहीं? ऐसे करें स्टेटस चेक

यदि आप अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आप भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट की मदद भी ले सकते हैं या आप 'Where is my train' ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप पर आप ट्रेन स्टेटस चेक करने के साथ-साथ कौन से स्टेशन पर ट्रेन कितनी देर रुकेगी और आपके डिब्बे की भी जानकारी देख सकते हैं।

  • ऐप डाउनलोड करें और ओपन करें।
  • अब ट्रेन नंबर और ट्रेन नेम की मदद से ट्रेन सर्च करें।
  • यहां आपको ट्रेन की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
  • आप स्टेशन की मदद से भी ट्रेन को खोज सकते हैं।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article