टेक एंड गैजेट्स

गर्म हो रहा है फोन का चार्जर, कहीं दुकानदार ने असली के नाम पर नकली तो नहीं थमा दिया, Govt App से चेक करें

चार्जिंग के दौरान चार्जर का गर्म होना एक सामान्य बात है लेकिन, अगर गर्माहट सामान्य से अधिक है तो आपको चिंता करनी चाहिए। इससे भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। मार्केट में कई सारे फेक ब्रैंड्स के चार्जर की भरमार हो चुकी है ऐसे में आपको अपने चार्जर को जरूर चेक करना चाहिए।

Image

नकली चार्जर आपके फोन की बैटरी को डैमेज कर सकता है।(फोटो क्रेडिट-iSTock)

कई बार ऐसा होता है कि हमारे फोन के साथ में मिलने वाला चार्जर खो जाता है या फिर खराब हो जाता है तो ऐसी कंडीशन में हम दुकान से नया चार्जर ले आते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि दुकानदार ने असली ब्रैंड के नाम से जो चार्जर दिया है वह असली है या फिर नकली। अगर चार्जिंग के दौरान चार्जर बहुत अधिक गर्म हो रहा है तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि वह असली न हो। आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने चार्जर के असली या फिर नकली होने की पहचान कर सकते हैं।

चार्जिंग के दौरान चार्जर का गर्म होना एक सामान्य बात है लेकिन, अगर गर्माहट सामान्य से अधिक है तो आपको चिंता करनी चाहिए। इससे भविष्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। मार्केट में कई सारे फेक ब्रैंड्स के चार्जर की भरमार हो चुकी है। दुकानदार प्रॉफिट कमाने के चक्कर में असली बताकर लो क्वालिटी का चार्जर थमा देते हैं। लो क्वालिटी के चार्जर डिवाइस की परफॉर्मेंस और बैटरी को नुकसान तो पहुंचाते है साथ ही ये फोन ब्लास्ट का कारण भी बन सकते हैं।

सरकारी ऐप करेगा मदद

अगर आपने हाल ही में अपने फोन के लिए कोई चार्जर खरीदा है और आपको डाउट है कि वह असली नहीं है तो आप आसानी से इसका पता लगा सकते हैं। नकली चार्जर की पोल-पट्टी खोलने में सरकारी ऐप BIS Care आपकी मदद करेगा। इस ऐप्लिकेशन की मदद से आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके चार्जर की पूरी डिटेल पा सकते हैं।

R-Number को वेरिफाई करें

किसी भी चार्जर के नकली और असली की पहचान करने के लिए सबसे पहले आपको उस पर लिखे R- नंबर को चेक करना चाहिए। अगर आपको नहीं मालूम की R नंबर क्या है तो बता दें कि यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स से सर्टिफाइट डिवाइस के लिए यूनिक रेफरेंस कोड होता है इसे ही सामान्य तौर पर ही R- नंबर कोड कहा जाता है। यह कोड ही चार्जर के मैन्युफैक्चर और ऑथेंटिसिटी से जुड़ी जानकारी देता है।

BIS Care पर ऐसे करें करें चेक

  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से BIS Care ऐप को डाउनलोड करें।
  • ऐप ओपन करने पर आपको स्क्रीन पर Verify R Number का ऑप्शन मिलेगा इस पर टैप करें।
  • अब आपको बॉक्स पर चार्जर पर लिखे R-Number को लिखना होगा।
  • R-Number टाइप करने के बाद आपको सर्च या फिर वेरिफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होना।
  • कुछ ही सेकंड में आपके सामने आपके चार्जर की पूरी डिटेल्स सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Jio का स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ा तोहफा, 90 दिन के लिए खत्म हुई बड़ी टेंशन
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article