एजुकेशन

ISC 12th Improvement Result 2026: जारी हो गया ISC 12वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम, तुरंत करें चेक

ISC 12th Improvement Result 2026: CISCE ने ISC क्लास 12 इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक छात्र cisce.org या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

ISC 12वीं इम्प्रूवमेंट परिणाम 2026 हो गया जारी

ISC 12th Improvement Result 2026 OUT: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने ISC क्लास 12 इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो स्टूडेंट्स मार्क्स सुधारने के लिए इम्प्रूवमेंट पेपर में बैठे थे, वो अब अपना अपडेटेड स्कोरकार्ड cisce.org पर चेक कर सकते हैं। अगर आपको लगता है नंबर कम आए हैं या कॉपी चेकिंग में गलती हुई है तो ऑनलाइन रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको CISCE Service Portal पर जाना होगा। आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे है।

रिजल्ट कैसे चेक करें? 5 आसान स्टेप

  • सबसे पहले cisce.org वेबसाइट पर जाएं।
  • Latest Updates के नीचे देखें और ISC Year 2026 Improvement Examination Result has been declared के नीचे 'Read More' पर क्लिक करें।
  • अपनी Unique ID, Index Number और Captcha Code डालें।
  • Submit बटन दबाएं।
  • स्क्रीन पर आपका नया स्कोरकार्ड आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

जरूरी बातें

नए स्कोरकार्ड में इम्प्रूवमेंट परीक्षा के नंबर दिखेंगे। इसे कॉलेज एडमिशन और आगे की पढ़ाई के लिए संभाल कर रखें। रिजल्ट चेक करते समय सभी डिटेल्स ध्यान से मिला लें।

ध्यान रहे, लास्ट मिनट तक का इंतजार न करें। समय के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। इस दौरान स्कूलों के लिए भी नोटिस आया है। CISCE ने सभी संबद्ध स्कूलों को कहा है कि वो Career Portal से अपडेटेड Tabulation Register और स्टूडेंट-वाइज रिजल्ट डाउनलोड कर लें। जिन छात्रों के अंक बदले हैं, CISCE उन्हें नया मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट देगा। स्कूलों को निर्देश है कि नए डॉक्यूमेंट लेने से पहले अपने क्षेत्रीय कार्यालय में पुराने मार्कशीट और सर्टिफिकेट जमा कराएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article