Jio का स्मार्टफोन यूजर्स को बड़ा तोहफा, 90 दिन के लिए खत्म हुई बड़ी टेंशन
करोड़ों स्मार्टफोन्स यूजर्स की देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायसं जियो ने बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो की लिस्ट में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक धमाकेदार रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। जिससे स्मार्टफोन्स यूजर्स को 90 दिन तक रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 9 2025, 13:19 IST
Image Credit : Digit01 / 08
अगर आपके पास स्मार्टफोन है और उसमें जियो का सिम कार्ड है तो आपके लिए गुड न्यूज है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने स्मार्टफोन्स यूजर्स बड़ी टेंशन को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।
Image Credit : Digit02 / 08
जियो के पास टेलीकॉम सेक्टर का सबसे बड़ा यूजर बेस और सबसे बड़ रिचार्ज प्लान्स का पोर्टफोलियो मौजूद है। जियो की लिस्ट में फीचर फोन और स्मार्टफोन दोनों ही यूजर्स के लिए कई तरह के अलग-अलग रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Digit03 / 08
अपने ग्राहकों की जरूरत के अनुसार जियो अपने पोर्टफोलियो में हमेशा ही बदलाव करता रहा है। अब कंपनी ने स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए पोर्टफोलियो में बड़ा अपग्रेड किया है।
Image Credit : Digit04 / 08
Jio की लिस्ट में अब लॉन्ग टर्म वाले प्लान्स की संख्या बढ़ चुकी है। इसके अलावा कंपनी ने स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए अपने प्लान्स के ऑफर्स में भी बदलाव किया है। कंपनी कई प्लान्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले फीचर्स भी दे रही है।
Image Credit : Digit05 / 08
स्मार्टफोन यूजर्स को बार-बार रिचार्ज के झंझट से बचाने के लिए जियो नेलिस्ट में एक धमाकेदार प्लान पेश किया है जिसमें 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इस एक प्लान से आप करीब 3 महीनों के लिए एक बार में ही टेंशन फ्री हो जाते हैं।
Image Credit : Digit06 / 08
जियो के जिस किफायती रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत सिर्फ 899 रुपये है। इस प्लान में कंपनी अपने करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स को 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ सभी मोबाइल नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। इसके साथ ही प्लान में ग्राहकों को हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit07 / 08
Jio के इस सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान में स्मार्टफोन यूजर्स को भरपूर डेटा भी दिया जाता है। प्लान में रेगुलर डेटा बेनिफिट्स के साथ एक्स्ट्रा डेटा का फायदा भी मिलता है। वैसे तो जियो प्लान में 90 दिनों के लिए हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा देता है। इसके अलावा प्लान में 20GB डेटा एक्स्ट्रा भी मिलता है। इस तरह 90 दिनों में आप कुल 200GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit08 / 08
Jio के 899 रुपये वाले स्मार्टफोन प्लान में ग्राहकों को कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इसमें कंपनी ग्राहकों टीवी चैनल्स के लिए जियो का फ्री एक्सेस देती है। इसके अलावा आपको 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा प्लान में Google Gemini का ऑफर भी मिलता है।