Samantha Ruth Prabhu Baby Shower Photos: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सामंथा रुथ प्रभु ने इंडस्ट्री में रहते हुए कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने वाली हैं। दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस चंद दिनों पहले ही बेबीमून पर भी गई थीं, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। वहीं अब सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की गोद-भराई हुई है। इससे जुड़ी एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें सामंथा रुथ प्रभु का ग्लो देखने लायक रहा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu ने पूर्व देवर Akhil Akkineni की 'लेनिन' का किया रिव्यू, बताया 'ब्लॉकबस्टर'

Samantha Ruth Prabhu की हुई गोद-भराई
बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और राज निदिमोरु ने बीते साल 1 दिसंबर को शादी रचाई थी। दोनों ने कोयम्बटूर के ईशा फाउंडेशन में गुपचुप शादी रचाई थी। हालांकि एक्ट्रेस ने तस्वीरें साझा कर फैंस के साथ शादी की खुशखबरी साझा की। वहीं 24 जून को फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सक्सेस मीट के दौरान सामंथा रुथ प्रभु ने इस बात की खुशखबरी दी कि वह जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु के घर दिसंबर 2026 तक नन्हा मेहमान आ सकता है।
