Lok Sabha Elections 2024 Results: भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव हुए हैं जो 6 हफ्तों तक चले हैं। अब लोग बेसब्री से लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। 4 जून 2024, मंगलवार को सुबह 8 बजे से भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। डिजिटल जमाने में आप घर बैठे अपने फोन पर ही लोकसभा चुनावों के नतीजों को देख सकते हैं। ऐसा करने के लिए आप ECI के वोटर हेल्पलाइन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप बहुत ही आसानी से घर बैठे किस तरह फोन पर चुनाव के नतीजों को देख सकते हैं।
ऐसे देखें चुनाव के नतीजे
आप इन स्टेप्स के माध्यम से घर बैठे बहुत ही आसानी से ECI के वोटर ऐप की मदद से चुनाव के नतीजों को देख सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन पर गूगल प्ले स्टोर या फिर iOS ऐप स्टोर पर जाएं और यहां जाकर सर्च बॉक्स में ‘वोटर हेल्पलाइन’ लिखकर सर्च करें।
स्टेप 2: इसके बाद आपके सामने ‘वोटर हेल्पलाइन’ ऐप आ जाएगा, इसे फोन में इनस्टॉल कर लें।
स्टेप 3: फोन में ऐप इनस्टॉल हो जाने के बाद ऐप को खोलें और यहां अपना फोन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर ‘सेंड OTP (Send OTP)’ के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अगर आप नए यूजर हैं तो अपने फोन नंबर के माध्यम से खुदको रजिस्टर कर लें और उसके बाद OTP दर्ज कर वोटर हेल्पलाइन ऐप में जाएं।
स्टेप 5: इसके बाद आपके सामने ऐप का होमपेज खुलेगा। यहां दायें तरफ इलेक्शन के रिजल्ट (Election Results) का विकल्प आपको दिख जाएगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 6: आपके सामने ट्रेंड्स (Trends), लोकसभा के ट्रेंड्स (Constituency Trends), पार्टी के अनुसार (Party Wise) और बुकमार्कड कैंडिडेट (Bookmarked Candidate) के ऑप्शंस दिखेंगे।
स्टेप 7: स्क्रीन पर सबसे ऊपर सेलेक्ट क्राइटेरिया (Select Criteria) का विकल्प दिखेगा। यहां जाकर आप अपने राज्य को चुन सकते हैं और चुनाव के नतीजे dekh सकते हैं।
स्टेप 8: इसी तरह आप अपनी लोकसभा के चुनाव के नतीजे भी यहां जाकर देख सकते हैं।
स्टेप 9: आप चाहें तो किसी कैंडिडेट के चुनाव के नतीजों को भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको बुकमार्कड कैंडिडेट का विकल्प चुनना होगा।
स्टेप 10: राज्य, सभा या कैंडिडेट को चुनने पर आपके सामने एक चार्ट आएगा जिसमें विभिन्न पार्टियों और उनकी सीट की जानकारी दी गई होगी।
