टेक एंड गैजेट्स

हर कस्टमर से कितना कमाते हैं Airtel Jio Vi, केवल रेट बढ़ने से 29000 करोड़ का फायदा

Tariff hikes In India: ARPU में हर 1 रुपये की बढ़ोतरी से इंडस्ट्री के PBILDT में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का इजाफा होगा। ऐसे में कंपनियों ने 29 ARPU बढ़ाएं हैं। चलिए जानते हैं कि इससे कंपनियों को कितना फायदा होगा।

Image

Tariff hikes In India

KEY HIGHLIGHTS
  • ढाई साल के बाद बढ़े टैरिफ
  • 10-20% की बढ़ोत्तरी
  • कंपनियों का ARPU बढ़ेगा

Tariff hikes In India: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं। जियो और एयरटेल के नए प्लान 3 जुलाई तो वोडाफोन-आइडिया के प्लान 4 जुलाई से लागू हो गए हैं। यानी अब आपको रिचार्ज कराने के लिए प्लान पैसे खर्च करने पड़ेगा। तीनों कंपनियों ने 10 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की है। यानी कंपनियों को इससे करोड़ों रुपये का फायदा होने वाला है। चलिए जानते हैं कि टैरिफ में बढ़ोत्तरी से जियो, एयरटेल और वीआई को कितना फायदा होगा।

एवरेज रेवेन्यू पर यूजर्स बढ़ेगा

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने से कंपनियों का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) बढ़ेगा। ARPU का मतलब है कि कंपनियां एक यूजर से जितनी कमाई करती हैं। एक घरेलू रेटिंग एजेंसी के अनुसार, टॉप तीन टेलीकॉम कंपनियों द्वारा टैरिफ में की गई बढ़ोतरी से प्रति यूजर औसत राजस्व में 15 प्रतिशत की वृद्धि होगी और वित्त वर्ष 25 में परिचालन लाभ में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि होगी।

कितनी बढ़ेगी कमाई

केयर रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि ढाई साल के अंतराल के बाद टेलीकॉम कंपनियों द्वारा की गई 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी से वित्त वर्ष 2025 में टेलीकॉम कंपनियों के PBILDT से पहले के लाभ में 20-22 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। रेटिंग एजेंसी के एनालिसिस के अनुसार, इस बढ़ोतरी से टेलीकॉम कंपनियों का ARPU वित्त वर्ष 2025 में लगभग 15 प्रतिशत बढ़कर 220 रुपये हो जाएगा, जो वित्त वर्ष 2024 में लगभग 191 रुपये था। यानी कंपनियों को औसतन 29 ARPU का लाभ होगा।

ये है पूरा गणित

रेटिंग एजेंसी के अनुसार, ARPU में हर 1 रुपये की बढ़ोतरी से इंडस्ट्री के PBILDT में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का इजाफा होगा। ऐसे में कंपनियों ने 29 ARPU बढ़ाएं हैं। यानी कंपनियों को इस बदलाव से करीब 29,000 करोड़ रुपये की कमाई होगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article