चीनी स्मार्टफोन कंपनी Honor ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Honor X9e Pro लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन में बड़ी 11,000mAh बैटरी के साथ बेहद ब्राइट डिस्प्ले दिया है। फोन की स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक जाती है। इसके अलावा इसमें 108MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
आपको बता दें कि कंपनी ने Honor X9e Pro को फिलहाल मलेशिया में दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है।
Honor X9e Pro की कीमत
Honor X9e Pro को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत MYR 1,899 यानी करीब 44,668 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 2,399 यानी लगभग 56,428 रुपये रखी गई है। यह फोन Royal Purple, Midnight Black, Dawn Gold और Reddish Brown जैसे चार रंगों में उपलब्ध होगा। मलेशिया में इसकी प्री-बुकिंग 8 अक्टूबर से शुरू होगी।Honor X9e Pro के फीचर्स
Honor X9e Pro में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने Corning Gorilla Glass Victus 2 का इस्तेमाल किया है।
फोन को ड्यूरेबल बनाने के मामले में भी कंपनी ने बेहद अच्छा काम किया है। इसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रह सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए Honor X9e Pro में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, इसमें रैम को वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है।
स्मार्टफोन में पावरफुल चिपसेट
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 108MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जबकि दूसरा कैमरा 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।
Honor X9e Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 11,000mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसमें 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा फोन 27W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर, Honor X9e Pro में कंपनी ने बड़ी बैटरी, हाई-ब्राइटनेस AMOLED स्क्रीन, 108MP कैमरा और मजबूत बिल्ड जैसे फीचर्स पर खास ध्यान दिया है।
