टेक एंड गैजेट्स

Google Play Best of 2023: गूगल ने जारी की भारत के बेस्ट गेम और ऐप की लिस्ट, ये हैं टॉप पर

Google Play Best of 2023: साल 2023 में मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। लिस्ट के अनुसार, मोनोपॉली गो (Monopoly Go!) भारत का सर्वश्रेष्ठ गेम है। वहीं सबवे सर्फर्स ब्लास्ट (Subway Surfers Blast) को यूजर्स चॉइस 2023 अवार्ड मिला है। लिस्ट में ChatGPT का भी नाम शामिल है।

Image

Google Play Best of 2023

Photo : Twitter

Google Play Best of 2023: गूगल ने अपने बेस्ट ऑफ 2023 अवॉर्ड की घोषणा कर दी है। अवॉर्ड के साथ कंपनी ने भारत में साल 2023 के टॉप गेम और टॉप मोबाइल एप की लिस्ट भी जारी की है। इन अवॉर्ड्स में आलोचकों और यूजर्स दोनों की पसंद को शामिल किया गया है। टॉप ऐप्स और गेम्स को अलग-अलग कैटेगरी जैसे यूजर्स की पर्सनल ग्रोथ, मेंटल हेल्थ, सेल्फ केयर और ऑनलाइन शॉपिंग के आधार पर रैंक किया गया है। चलिए देखते हैं लिस्ट।

Google Play Best of 2023: बेस्ट ऐप

गूगल की साल 2023 की बेस्ट ऐप की लिस्ट में पहले नंबर पर Imprint: Learn Visually आता है। वहीं यूजर चॉइस के आधार पर ChatGPT साल 2023 का बेस्ट ऐप बन गया है। फन कैटेगरी में बंबल और हिडन जेम्स कैटेगरी में Aware: Mindfulness & Wellbeing बेस्ट ऐप है।

Google Play Best of 2023: बेस्ट गेम

साल 2023 में मोबाइल गेमिंग के क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। लिस्ट के अनुसार, मोनोपॉली गो (Monopoly Go!) भारत का सर्वश्रेष्ठ गेम है। वहीं सबवे सर्फर्स ब्लास्ट (Subway Surfers Blast) यूजर्स चॉइस 2023 अवार्ड और बैटल स्टार्स: 4v4 टीडीएम और बीआर (Battle Stars: 4v4 TDM & BR) साल 2023 का बेस्ट मेड इन इंडिया गेम है।

Google Play Best of 2023: बेस्ट मल्टीप्लेयर

  • कॉल ऑफ ड्रैगन्स
  • रोड टू वैलोर: एंपायर्स
  • इनडॉन (Undawn)

बेस्ट पिक एंड अप गेम

  • कैम्प फायर केट कैफे
  • माइटी डोम
  • मोनोपॉली गो!

बेस्ट इंडीज गेम

  • ब्लॉक हेड्स: डुअल पजल गेम
  • कुरुक्षेत्र: असेंशन
  • वैम्पायर सर्वाइवल

बेस्ट स्टोरी गेम

  • होन्काई: स्टार रेल
  • लॉस्ट वर्ड्स: वियोंड द पेज
  • मेमेंटोमोरी: एएफकेआरपीजी

बेस्ट ऑनगोइंड गेम

  • बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया
  • ईए स्पोर्ट्स एफसी मोबाइल सॉकर
  • पोकेमॉन गो

बेस्ट ऑन प्ले पास गेम

  • लिनिया: एक इनरलाइट गेम
  • मैजिक रैमपेज
  • सिली रोयाल-डेविल अमंगस्ट अस

बेस्ट मल्टी-डिवाइस गेम

  • कॉल ऑफ ड्रेगन्स

पीसी पर बेस्ट गूगल प्ले गेम

  • अस्फल्ट 9: लीजेंट्स
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article