टेक एंड गैजेट्स

एक अपडेट और फोन खराब, लॉक स्क्रीन हो रहा फ्रीज, यूजर्स परेशान

फिलहाल इस समस्या का कोई आधिकारिक समाधान सामने नहीं आया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि Google Play सिस्टम अपडेट इंस्टॉल करने से समस्या ठीक हो सकती है, लेकिन कई लोगों के लिए यह तरीका काम नहीं कर रहा।

Image

Google Pixel Users Report Freezing Issues on Lock Screen

Google ने हाल ही में मार्च 2026 का Pixel Drop अपडेट जारी किया था, जिसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए। लेकिन अब इस अपडेट के बाद Google Pixel स्मार्टफोन यूजर्स को नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई यूजर्स ने फोन फ्रीज होने और स्क्रीन रिस्पॉन्ड न करने की शिकायत की है।

लॉक स्क्रीन पर फ्रीज हो रहे फोन

यूजर्स के अनुसार, अपडेट इंस्टॉल करने के बाद फोन लॉक स्क्रीन या Always-On Display (AoD) पर फ्रीज हो जाता है। यह समस्या Pixel 10 सीरीज, Pixel 9 सीरीज, Pixel 9a और Pixel 8 Pro जैसे कई मॉडल्स में देखी गई है।

स्क्रीन फ्रीज, लेकिन बैकग्राउंड में काम जारी

कुछ यूजर्स ने बताया कि फोन की स्क्रीन फ्रीज हो जाती है, लेकिन बैकग्राउंड में कुछ फंक्शन चलते रहते हैं। उदाहरण के तौर पर, फोन में टैप करने पर वाइब्रेशन महसूस होता है और Gemini शॉर्टकट से AI असिस्टेंट भी खुल जाता है, लेकिन स्क्रीन काम नहीं करती। ऐसे में यूजर्स को मजबूरन पावर और वॉल्यूम अप बटन दबाकर फोन को रीस्टार्ट करना पड़ रहा है।

अभी तक नहीं मिला पक्का समाधान

फिलहाल इस समस्या का कोई आधिकारिक समाधान सामने नहीं आया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि Google Play सिस्टम अपडेट इंस्टॉल करने से समस्या ठीक हो सकती है, लेकिन कई लोगों के लिए यह तरीका काम नहीं कर रहा।

पुराने अपडेट पर लौटना बना अस्थायी उपाय

कुछ यूजर्स ने बताया कि फरवरी 2026 के पुराने अपडेट पर वापस जाने से फोन सामान्य रूप से काम करने लगता है। हालांकि, जैसे ही मार्च अपडेट दोबारा इंस्टॉल किया जाता है, समस्या फिर से शुरू हो जाती है।

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी समस्याएं

यह पहली बार नहीं है जब Pixel अपडेट के बाद दिक्कतें सामने आई हैं। इससे पहले जनवरी 2026 के अपडेट के बाद भी यूजर्स ने Wi-Fi और Bluetooth कनेक्टिविटी, कैमरा फेलियर, सेटिंग्स सर्च में गड़बड़ी और बैटरी ड्रेन जैसी समस्याओं की शिकायत की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, Google इस समस्या से वाकिफ है और Pixel कम्युनिटी टीम प्रभावित यूजर्स से संपर्क कर रही है, ताकि समस्या की पूरी जानकारी जुटाई जा सके।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article