टेक एंड गैजेट्स

Pixel 9 Series: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Google के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास

Google Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold: पिक्सल 9 सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाली है। इस फोन को एआई फीचर्स से लैस किया जाएगा। वहीं नई सीरीज को दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया जा सकता है।

Image

Google Pixel 9 Series

Google Pixel 9 Series At Made by Google 2024 Event : गूगल ने अगले हफ्ते भारत में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज गूगल पिक्सल 9 को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। सीरीज भारत में गूगल के मेड बाय गूगल 2024 इवेंट में 13 अगस्त को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज के तहत गूगल पिक्सल 9, गूगल पिक्सल 9 प्रो, गूगल पिक्सल 9 प्रो एक्सएल और गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को पेश किया जा सकता है।

Google Pixel 9 Series: क्या होंगे अपग्रेड

Pixel 9 Pro में पिछले Pro मॉडल की तुलना में अधिक कॉम्पैक्ट डिजाइन होगा। इस फोन को 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसके अलावा प्रो वेरियंट को 16GB रैम, 512GB तक स्टोरेज और एक नया कैमरा सिस्टम से लैस किया जा सकता है, जिसमें 48MP का टेलीफोटो लेंस और 42MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा शामिल है।

वहीं Pixel 9 में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12GB रैम होने की उम्मीद है। Pixel 9 Pro XL में 6.5 और 6.9 इंच के बीच एक बड़ी स्क्रीन पेश करने का अनुमान है। इस फोन को बड़ी बैटरी से लैस किया जा सकता है।

Google Pixel 9 Pro Fold भी होगा लॉन्च

मेड बाय गूगल 2024 इवेंट में कंपनी अपने दूसरे फोल्डेबल फोन Google Pixel 9 Pro Fold को भी पेश करेगी। पिक्सल फोल्ड के मुकाबले इस फोन को स्लीक री-डिजाइन किया जाएगा। इसकी क्रीज और बेजेल्स को कम किया जा सकता है। इस फोन को अन्य पिक्सल फोन 9 सीरीज की तरह ही Tensor G4 चिप से लैस किया जाएगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article