टेक एंड गैजेट्स

Google Pixel 10a को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

Google Pixel 10a एक कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन होने वाला है। इस स्मार्टफोन में आपको गूगल की तरफ से आने वाला लेटेस्ट प्रोसेसर मिल सकता है। लॉन्चिंग की बात करें तो 2026 की शुरुआत में हमें ये बाजार में देखने को मिल सकता है।

Google Pixel 10a

गूगल भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च करेगा नया पिक्सल स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

Google के स्मार्टफोन्स अपने टॉप नॉच कैमरा सेटअप और दमदार फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। अगर आप गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के फैंस हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। गूगल न्यू ईयर 2026 में एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Google Pixel 10a होगा जो कि Pixel 10 Sereis के तहत ही लॉन्च किया जाएगा। गूगल का यह स्मार्टफोन Pixel 9a का सक्सेसर होगा। अगर आप भी इस स्मार्टफोन के दस्तक देने का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको इसकी लेटेस्ट अपडेट देने वाले हैं।

Google Pixel 10a की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से किस भी तरह की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस स्मार्टफोन को लेकर कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। इसकी लेटेस्ट लीक में इसकी लॉन्चिंग डेट से लेकर इसके फीचर्स और कीमत के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है।

Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स की मानें तो Google Pixel 10a में कंपनी खासतौर पर डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कैमरा पर ज्यादा फोकस रखने वाली है। लीक्स के मुताबिक स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.3 इंच का फुल एचडी एमोलेड पैनल वाला डिस्प्ले मिलने की संभावना है। डिस्प्ले में कंपनी 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी अपना नया Tensor G5 चिपसेट दे सकती है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 8GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिल सकती है। बेस वेरिएंट को कंपनी 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इमें 5,100mAh तक की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।

Google Pixel 10a कैमरा फीचर्स

Google Pixel 10a में मिलने वाले कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें पिछले वेरिएंट की ही तरह डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रियर पैनल में आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है जिसका अपर्चर 1.7 हो सकता है। इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Google Pixel 10a की लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

Google Pixel 10a को लॉन्च करने के संबंध में अभी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। सामने आ रही लीक्स रिपोर्ट की मानें तो कंपनी इस प्रीमियम स्मार्टफोन को मार्च 2026 में भारत समेत ग्लोबल बाजार में उतार सकती है। अप्रैल 2026 में इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। लीक्स की मानें तो बाजार में इसकी कीमत करीब-करीब 45000 रुपये से शुरू हो सकती है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article