टेक एंड गैजेट्स

Google-Meta Layoffs: नहीं थम रहा छंटनी का दौर, अब गूगल और मेटा ने सैकड़ों कर्मचारियों को निकाला

Google-Meta Layoffs: गूगल ने 2019 में 2.1 बिलियन डॉलर में कंपनी फिटबिट का अधिग्रहण किया था। अब फिटबिट के सह-संस्थापक जेम्स पार्क, एरिक फ्रीडमैन और अन्य फिटबिट लीडर्स कथित तौर पर कंपनी छोड़ रहे हैं।

Image

Google-Meta Layoffs

Google-Meta Layoffs: टेक सेक्टर में छंटनी का दौर थम नहीं रहा है। लगातार हजारों लोगों की नौकरियां जा रहा है। अब टेक दिग्गज गूगल और सोशल मीडिया फर्म मेटा ने सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी ने निकालने की घोषणा की है। गूगल सैकड़ों हार्डवेयर कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है, खासकर ऑग्यूमेंटेड रियलिटी (एआर) डिवीजन में कंपनी भारी छंटनी कर रही है।

फिटबिट के टॉप-लीडर्स छोड़ रहे कंपनी

बता दें कि गूगल ने 2019 में 2.1 बिलियन डॉलर में कंपनी फिटबिट का अधिग्रहण किया था। अब फिटबिट के सह-संस्थापक जेम्स पार्क, एरिक फ्रीडमैन और अन्य फिटबिट लीडर्स कथित तौर पर कंपनी छोड़ रहे हैं। गूगल के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा कि डीएसपीए (डिवाइसेज और सर्विसेज) में कुछ सौ रोल खत्म किए जा रहे हैं, इसका सबसे ज्यादा असर 1पी एआर हार्डवेयर टीम पर पड़ेगा।

कई टीमें संभालेंगे एक ही हेड

प्रवक्ता ने कहा कि गूगल एक कार्यात्मक संगठन मॉडल पर स्विच कर रहा है, जहां पिक्सल, नेस्ट और फिटबिट हार्डवेयर में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के लिए जिम्मेदार एक टीम होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी गूगल हार्डवेयर में ऐसे प्रोडक्ट के लिए एक ही लीडर होगा। बता दें कि गूगल ने एआर पर अपना काम एंड्रॉयड और हार्डवेयर टीमों पर ट्रांसफर कर दिया है।

मेटा ने इंस्टाग्राम में की छंटनी

मेटा ने नए साल की शुरुआत इंस्टाग्राम में छंटनी के साथ की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 60 नौकरियां या तो समेकित की जा रही हैं या समाप्त की जा रही हैं। टेक कर्मचारियों की ब्लाइंड पर एक पोस्ट के अनुसार, कंपनी ने इन कर्मचारियों को प्रोडक्ट मैनेजमेंट रोल या अन्य नौकरियों के लिए फिर से इंटरव्यू देने के लिए मार्च के अंत तक का समय दिया है।

एक अन्य ब्लाइंड पोस्ट में कहा गया है कि मेटा छंटनी-इंस्टाग्राम में सभी टीपीएम आज बंद कर दिए गए। इसकी पुष्टि वहां काम करने वाले मेरे जीवनसाथी ने की है। वह इंस्टाग्राम में नहीं है और उसकी नौकरी प्रभावित नहीं है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article