गूगल अपने करोड़ों फैंस के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी की तरफ से अपने फैंस के लिए गूगल फोटोज में एक धमाकेदार फीचर जोड़ा गया है। इस नए फीचर का नाम वार्डरोब (Wardrobe) है जो कि एक एआई फीचर है। अगर आप नई-नई ड्रेस पहनने के शौकीन हैं तो यह फीचर आपके काफी काम आने वाला है। गूगल के इस नए एआई टूल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह फोन की गैलरी में मौजूद कपड़ों को सेलेक्ट करके एक डिजिटल कलेक्शन बना देता है। इसकी मदद से यूजर्स कपड़ों को मिक्स मैच करके वर्चुअली ट्राई कर सकते हैं।
फोन में बनेगी कपड़ों की अलमीरा
गूगल के मुताबिक यह नया फीचर फोन की गैलरी में ही एक डिजिटल अलमीरा क्रिएट कर देगा और जरूरत पड़ने पर यूजर्स आसानी से कपड़ों का सेलेक्शन कर पाएंगे। इससे उन्हें यह भी पता चल जाएगा कि कौन सी ड्रेस उन पर अच्छी लगेगी और कपड़ों का सेलेक्शन आसानी से कर पाएंगे।
Google का नया वार्डरोब (Wardrobe) फीचर फोन की गैलरी में मौजूद कपड़ों और साथ ही एक्सेसरीज जैसे- शर्ट, टी-शर्ट, जीन्स, जूते और जैकेट आदि को अलग-अलग कैटेगरी में क्रिएट कर देता है। इसका बड़ा फायदा यह है कि किसी इवेंट के लिए तैयारी करने में यूजर्स को कपड़ों का चयन करना आसान हो जाता है। इसे रियल लाइफ की तुलना में यूजर्स को बेहद कम समय में पता चल जाता है कि उन पर कौन सी ड्रेस परफेक्ट लगेगी।
वर्चुअली कपड़ों को ट्राई कर सकेंगे
इस नए वार्डरोब फीचर में कंपनी ने वर्चुअली कपड़ों को ट्राई करने की सुविधा दी है। यह फीचर आपको हू-बहू ठीक वैसा एक्सपीरियंस देगा जैसा आप किसी शोरूम के चेजिंग रूप में कपड़े पहनकर देखते हैं। इसके लिए यूजर्स को बस उस कपड़े को सेलेक्ट करके प्रिव्यू पर टैप करना होगा।
गूगल के मुताबिक यह एई टूल वाला फिचर फिलहाल अभी एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है। कंपनी इस फीचर को फेज वाइज रोलआउट कर रही है। कुछ यूजर्स को इसका सपोर्ट मिल गया है और आने वाले समय में सभी यूजर्स को यह फीचर मिल जाएगा। बात करें आईफोन यूजर्स की तो 2026 के अंत तक iOS यूजर्स के लिए इसे रिलीज किया जा सकता है।
