टेक एंड गैजेट्स

108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Moto G47, इसमे मिलेगी मिलिट्री ग्रेड मजबूती, जानें कीमत और फीचर्स

मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर डिजाइन कर पाएंगे। इसका बड़ा फायदा यह है कि अगर फोन ऊंचाई से गिर भी जाता है तो भी डिवाइस पूरी तरह से सेफ रहेगा।

Image

मोटोरोला ने इस साल कई सारे नए स्मार्टफोन्स बाजार में उतारे हैं।

मोटोरोला ने इस साल अब तक कई स्मार्टफोन्स बाजार में उतारे हैं। अभी भी कंपनी का पिटारा पूरी तरह से खाली नहीं हुआ है। मोटोरोला ने अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में पेश कर दिया है। आपको बता दें कि मोटोरोला अब अपने फैंस के लिए Moto G47 लेकर आ गया है। अगर आप कम कीमत में एक फ्लैगशिप फीचर्स और कैमरा सेंट्रिक वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो मोटो का यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

मिलिट्री ग्रेड सुरक्षा

मोटोरोला का नया Moto G47 एक मल्टी पर्पज स्मार्टफोन है। अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जिससे आप डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग वाले टास्क कर सकें तो आप इसकी तरफ जा सकते हैं। इसमें आपको चिपसेट से लेकर कैमरा सेंसर तक सब कुछ टॉप नॉच मिलने वाला है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड बॉडी पर डिजाइन कर पाएंगे। इसका बड़ा फायदा यह है कि अगर फोन ऊंचाई से गिर भी जाता है तो भी डिवाइस पूरी तरह से सेफ रहेगा। इसमें कंपनी ने IP54 की रेटिंग भी दी है।

Moto G47 5G की कीमत

Motorola Moto G47 5G को 8GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे बाजार में €319 यूरो यानी लगभग 34,480 रुपये की कीमत में पेश किया है। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी या नहीं। लेकिन जिस तरह से भारत में मोटो की फैन फॉलोइंग है उससे उम्मीद लगाई जा सकती है इसे जल्द ही भारत में भी लाया जा सकता है। Moto G47 5G में आपको Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Impenetrable कलर ऑप्शन मिलेंगी।

Motorola Moto G47 5G के स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले इस स्मार्टफोन में मिलने वाली डिस्प्ले की बात करते हैं। इसमें यूजर्स को 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। इसमें आपको पंच होल डिजाइन वाली डिस्प्ले दी गई है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश और 1080 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं स्क्रीन को टूटने से बचाने के लिए इसमें कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Moto G47 5G में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया है। यह एक 6nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ट चिपसेट है। इसमें एंड्रॉयड 16 के साथ Hello UX यूआई का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल मिलता है। इसके साथ ही आपको 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एक लाइट सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Motorola Moto G47 5G को पावर देने के लिए इसमें आपको 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें आपको फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। इसमें आपको 20W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 6W की रिवर्स चार्जिंग की तकनीक भी मिलती है। इससे आप इसे अपने ईयरबड् और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस को भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article