टेक एंड गैजेट्स

Google I/O 2024: जेमिनी होगा गूगल का भविष्य, पूरी तरह बदल जाएगा इंटरनेट सर्चिंग करने का तरीका

Google I/O 2024: पिचाई ने कहा, "अभी हम एआई प्लेटफार्म की तरफ शिफ्ट होने के शुरुआती चरण में हैं। हमें इसमें क्रिएटर, डेवलपर, स्टार्टअप और सभी के लिए कई सारे अवसर दिखते हैं।" एडवांस जेमिनी प्लेटफॉर्म पर पिछले तीन महीने में 10 लाख से ज्यादा लोग साइन अप कर चुके हैं।

Image

Google I/O 2024

Google I/O 2024: एआई मौजूदा समय में टेक जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कंपनी इस ओर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। अब दिग्गज टेक कंपनी गूगल भी अपने एआई मॉडल गूगल जेमिनी के जरिए एआई पर बड़ा दांव लगाने जा रही है। गूगल इवेंट (Google I/O 2024) में सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने गूगल जेमिनी एआई मॉडल को लेकर एक विस्तृत योजना पेश की।

जेमिनी युग में गूगल

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि एक दशक से ज्यादा समय से कंपनी एआई पर निवेश कर रही है। हम रिसर्च, प्रोडक्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर के हर स्तर पर इनोवेशन कर रहे हैं। गूगल पूरी तरह से जेमिनी युग में चला गया है। अमेरिका में होने वाली कंपनी की फ्लैगशिप कॉन्फ्रेंस 'आई/ओ' में पिचाई ने कहा, "जेमिनी के पास काफी सारी विशेषताएं हैं और इसमें सर्च, फोटो, वर्कस्पेस और एंड्रॉइड आदि शामिल हैं।"

तीन महीने में 10 लाख से ज्यादा यूजर्स

पिचाई ने आगे कहा, "अभी हम एआई प्लेटफार्म की तरफ शिफ्ट होने के शुरुआती चरण में हैं। हमें इसमें क्रिएटर, डेवलपर, स्टार्टअप और सभी के लिए कई सारे अवसर दिखते हैं।" एडवांस जेमिनी प्लेटफॉर्म पर पिछले तीन महीने में 10 लाख से ज्यादा लोग साइन अप कर चुके हैं।

Google I/O 2024 में पेश हुआ जेमिनी 1.5 प्रो

जेमिनी 1.5 प्रो को लॉन्ग टेक्स्ट में बनाने में बड़ी सफलता मिली है। पिचाई ने आगे कहा, "गूगल जेमिनी का इस्तेमाल लोग आसानी से मोबाइल पर भी कर सकते हैं। इसके लिए एप्पल स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर ऐप उपलब्ध है।" गूगल जेमिनी से सबसे ज्यादा बदलाव सर्च करने के तरीके में होने वाला है।

पिचाई ने आगे कहा, "हम इस सप्ताह अमेरिका में सभी के लिए एक पूरी तरह से नया अनुभव, एआई ओवरव्यू लॉन्च करना शुरू करेंगे और हम इसे जल्द ही और अधिक देशों में लाएंगे।"

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article