टेक एंड गैजेट्स

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए Google ने बदला Doodle, क्लिक करते ही होगा जादू!

Google Doodle: गूगल के आज के डूडल की खास बात यह है कि इस पर क्लिक करके यूजर्स को भारत में चुनावों पर लेटेस्ट अपडेट और इससे संबंधित सर्च रिजल्ट भी मिल जाते हैं। यूजर्स यहां से चुनाव संबंधित खबरें भी पढ़ सकते हैं।

Image

Google Doodle For Lok Sabha Elections 2024

Google Doodle: गूगल ने लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए अपने डूडल में बदलाव किया है। इससे पहले गूगल ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के पहले चरण के लिए भी नागरिकों से मतदान की अपील की थी। अब नए डूडल (Google Doodle) के माध्यम से गूगल फिर से लोगों से वोट करने की अपील कर रहा है।

क्या है आज का गूगल डूडल?

शुक्रवार को Google ने अपने होमपेज पर एक डूडल लॉन्च किया है, जिसमें गूगल लोगो को एक फोटो के साथ बदला गया है। इस फोटो में ऊपर उठी हुई तर्जनी अंगुली को स्याही से चिह्नित किया गया है - जो भारतीय चुनावों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पर्याय है। स्याही वाली उंगली दिखाकर गूगल लोगों से मतदान करने के लिए अपील कर रहा है।

गूगल होम पेज पर इस खास डूडल को देखा जा सकता है। गूगल के आज के डूडल की खास बात यह है कि इस पर क्लिक करके यूजर्स को भारत में चुनावों पर लेटेस्ट अपडेट और इससे संबंधित सर्च रिजल्ट भी मिल जाते हैं। यूजर्स यहां से चुनाव संबंधित खबरें भी पढ़ सकते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण आज से शुरू

18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त होगी। बता दें कि 18वीं लोकसभा चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं। जो 1 जून को समाप्त होने वाले हैं और मतगणना 4 जून को होगी।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article