टेक एंड गैजेट्स

Lok Sabha Elections 2024: Google पर छाया लोकसभा चुनाव का खुमार, मतदान के लिए बनाया शानदार Doodle

Google Doodle For Lok Sabha Elections 2024: गौरतलब है कि भारत में 18वीं लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे। आज यानी 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हो रहे हैं।

Image

Google Doodle For Lok Sabha Elections 2024

Google Doodle For Lok Sabha Elections 2024: गूगल पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के आम चुनाव यानी लोकसभा चुनाव 2024 का खुमार चढ़ गया है। टेक दिग्गज ने भारत के लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को एक खास डूडल बनाया है। गूगल अपने नए डूडल (Google Doodle) के जरिए भारत के नागरिकों को वोट देने के लिए प्रेरित कर रहा है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के प्रथम चरण की वोटिंग आज से शुरू हो रही है और इस लोकतांत्रिक त्योहार का उत्सव गूगल भी मना रहा है।

नए गूगल डूडल में क्या है खास?

भारत में लोकसभा इलेक्शन 2024 के लिए गूगल अपने डूडल में बदलाव किया है। बता दें कि गूगल खास मौके पर अपने डूडल में बदलाव करता है। अब गूगल वोटिंग के बाद तर्जनी उंगली पर लगने वाली स्याही के साथ भारत के नागरिकों को लोकसभा चुनाव 2024 में वोट देने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। आप भी गूगल होम पेज पर जाकर इस खास मैसेज वाले डूडल को देख सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2024

गौरतलब है कि भारत में 18वीं लोकसभा के 543 सदस्यों को चुनने के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे। आज यानी 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को, तीसरे चरण का 7 मई को, चौथे चरण का 13 मई को और पांचवें चरण का मतदान होगा। 20 मई, चरण 6 के लिए 25 मई और चरण 7 के लिए 1 जून को मतदान होने हैं। वहीं परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article