टेक एंड गैजेट्स

Google Cloud AI: गूगल क्लाउड ने भारत में लॉन्च किया AI रिजनल सिक्योरिटी ऑपरेशन, साइबर जोखिम होगा कम

Google Cloud AI: कंपनी ने बताया कि नया सिक्योरिटी ऑपरेशन सरकारी के साथ निजी कंपनियों की भी सुरक्षित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने में मदद करेगा। गूगल क्लाउड सिक्योरिटी ऑपरेशन प्लेटफॉर्म को टीमों को सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (एसओसी) देने के लिए विकसित किया गया है।

Image

Google Cloud

Google Cloud: डेटा के स्थानीयकरण के नियमों का पालन करते हुए गूगल क्लाउड (Google Cloud) ने शुक्रवार को एआई संचालित क्षेत्रीय सिक्योरिटी ऑपरेशन (SecOps) को भारत में लॉन्च कर दिया है। सिक्योरिटी ऑपरेशन की मदद से कंपनियां अपना कंज्यूमर डेटा मुंबई रीजन में स्थित गूगल सिक्योरिटी ऑपरेशन में रख सकती हैं।

गूगल सिक्योरिटी ऑपरेशन में जेमिनी का सपोर्ट

गूगल क्लाउड सिक्योरिटी की भारत प्रमुख ज्योति प्रकाश ने कहा, "आज के इस कठिन दौर में, जहां अच्छी दक्षता वाले लोगों की कमी है और लोगों को तुरंत नए और तत्काल समाधान की आवश्यकता है। ऐसे में गूगल सिक्योरिटी ऑपरेशन में जेमिनी ग्राहकों के लिए काफी मददगार साबित होने वाला है।" इसकी मदद से कंपनियां अपना कंज्यूमर डेटा मुंबई रीजन में स्थित गूगल सिक्योरिटी ऑपरेशन में रख सकती हैं।

सुरक्षित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में करेगा मदद

कंपनी ने बताया कि नया सिक्योरिटी ऑपरेशन सरकारी के साथ निजी कंपनियों की भी सुरक्षित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा उठाने में मदद करेगा। गूगल क्लाउड सिक्योरिटी ऑपरेशन प्लेटफॉर्म को टीमों को सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (एसओसी) देने के लिए विकसित किया गया है। इसमें मैनुअल प्रोसेस को कम करने के लिए गूगल की ओर से जेमिनी को भी इसमें जोड़ा गया है।

साइबर जोखिम होगा कम

पीडब्लूसी इंडिया के ट्रांसफॉर्मेशन में साझेदार और मैनेज्ड सर्विसेज लीडर, संग्राम गायाल ने कहा, "एआई से संचालित सिक्योरिटी ऑपरेशन आने से संस्थाओं में साइबर जोखिम का खतरा कम हुआ है और किसी साइबर खतरे के जल्दी पता लगने के कारण काम में भी सुधार हुआ है।"

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article