टेक एंड गैजेट्स

Android 17 का इंतजार हुआ खत्म, Google ने दमदार फीचर्स के साथ नया OS किया लॉन्च

अगर आप गेमिंग करते हैं तो आपको एंड्रॉयड 17 में शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। नया OS न सिर्फ आपके अनुभव को बेहतर बनाएगा बल्कि यह आपके पर्सनल और प्रोफेशनल डेटा को भी सेफ रखेगा।

Image

एंड्रॉयड 17 में कंपनी ने कई सारे धमाकेदार फीचर्स उपलब्ध कराए हैं।

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपेक लिए काम की खबर है। आखिर लंबे इंतजार के बाद टेक दिग्गज गूगल की तरफ से नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 को लॉन्च कर दिया है। नया ऑपरेटिंग सिस्टम करोड़ों यूजर्स को स्मार्टफोन का नया एक्सपीरियंस देने वाला है। कंपनी की तरफ से इस नए ओएस सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि मोबाइल यूजर्स को हाई स्पीड परफॉर्मेंस, शानदार एंटरटेनमेंट और पहले से बेहतर प्रोडक्टिविटी मिले।

अगर आप गेमिंग करते हैं तो आपको एंड्रॉयड 17 में शानदार एक्सिपीरियंस मिलने वाला है। कंपनी ने इसमें स्क्रीन रिएक्शन, फोल्डेबल गेमिंग मोड और एंटी थेफ्ट जैसे कई सारे एडवांस फीचर्स का पैक दिया है। नया OS न सिर्फ आपके अनुभव को बेहतर बनाएगा बल्कि यह आपके पर्सनल और प्रोफेशनल डेटा को भी सेफ रखेगा।

Google ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम में यूजर्स के मल्टी टास्किंग वर्क को भी काफी आसान बना दिया है। इसके लिए कंपनी ने इसमें अपग्रेडेबल बबल फीचर का सपोर्ट दिया है। अगर आप किसी भी ऐप के आइकन को कुछ सेकंड के लिए दबाकर रखते हैं तो वह एक छोटे फ्लोटिंग विंडो में बदल जाएगा। इसका फायदा यह है कि अब बिना एक ऐप को बंद किए दूसरे ऐप को आसानी से उपयोग कर सकते हैं। अगर आप टैबलेट या फिर फोल्डेबल स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे डिवाइस के लिए आपको स्क्रीन के नीचे बबल बार मिलेगा। इसके जरिए आप एक टैप की मदद से अलग-अलग ऐप्स में स्विच कर पाएंगे।

Screen Reactions Feature

नए ऑपरेटिंग सिस्टम में "स्क्रीन रिएक्शन" नाम का एक नया फीचर जोड़ा गया है। इसकी मदद से यूजर्स स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान अपने फोन के सेल्फी कैमरे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, इस फीचर से रिएक्शन वीडियो बनाना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए ग्रीन स्क्रीन या किसी अतिरिक्त वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Foldable Gaming Mode Feature

बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए एंड्रॉयड 17 में नया फोल्डेबल गेमिंग मोड का सपोर्ट दिया गया है। इस फीचर को चालू करने पर स्क्रीन दो पार्ट में डिवाइड हो जाती है। ऊपर वाले पार्ट में आपको गेम दिखाई देता है, जबकि निचले हिस्से में वर्चुअल गेम कंट्रोल्स या गेमिंग पैड मिलता है। इससे गेम खेलना अधिक सुविधाजनक हो जाता है। साथ ही, यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार गेमिंग पैड के बटन और लेआउट को कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

Visual and Privacy

एंड्रॉयड 17 में फोन के इंटरफेस को ज्यादा आकर्षक और यूजफुल बनाने के लिए कई नए ऑप्शन जोड़े गए हैं। यूजर्स अब ऐप्स के नाम और उनके आइकन को छिपाकर होम स्क्रीन को अपनी पसंद के अनुसार सेट कर सकते हैं। इसके अलावा, वर्चुअल असिस्टेंट के लिए अलग वॉल्यूम कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है। डार्क मोड को पहले से बेहतर बनाया गया है, जिससे इस्तेमाल का अनुभव और बेहतर हो जाता है।

सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए भी कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें पैरेंटल कंट्रोल्स की सुविधा के साथ "मार्क ऐज लॉस्ट" फीचर दिया गया है, जो फोन खोने या चोरी होने की स्थिति में डिवाइस को लॉक करने में मदद करता है। इसके अलावा, स्कैम से बचाव, चोरी को रोकने और पर्सनल जानकारी की सुरक्षा को मजबूत करने वाले कई अन्य सुरक्षा फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

इन यूजर्स को मिलेगा Android 17 का सपोर्ट

अगर आप एंड्रॉयड 17 का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो बता दें कि फिलहाल कंपनी की तरफ से इसका सपोर्ट सिर्फ गगूल पिक्सल यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया है। कुछ समय बाद कंपनी धीरे-धीरे रेगुलर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसका अपडेट जारी करेगी। हालांकि कंपनी फिलहाल अभी तक इसकी टाइमलाइन शेयर नहीं की है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article