टेक एंड गैजेट्स

लॉन्च हुआ Android 16, बिना ऐप खोले मिलेगा अपडेट, पहले इन फोन को मिलेगा सपोर्ट, जानें फीचर्स

Android 16: गूगल ने एंड्रॉयड 16 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। Pixel यूजर्स अपने डिवाइस में सेटिंग्स, सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर OTA अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको अब तक अपडेट नहीं मिला है तो कुछ दिन बाद फिर से चेक कर सकते हैं।

Image

गूगल ने एंड्रॉयड 16 का रोलआउट शुरू कर दिया है

Google Android 16: गूगल ने एंड्रॉयड 16 का रोलआउट शुरू कर दिया है, जो अब तक का सबसे जल्दी लॉन्च होने वाला एंड्रॉयड वर्जन है। शुरुआत में यह अपडेट Pixel 6 और उससे नए डिवाइसेज के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड 16 में बेहतर नोटिफिकेशन, रियल-टाइम अपडेट, सुरक्षा फीचर्स और टैबलेट व फोल्डेबल्स के लिए खास टूल्स शामिल हैं।

एंड्रॉयड 16 की टॉप-5 फीचर्स

  • रियल-टाइम लाइव अपडेट्स: ऐप खोले बिना राइड और फूड डिलीवरी जैसी जानकारी नोटिफिकेशन में दिखेगी।
  • स्मार्ट नोटिफिकेशन ग्रुपिंग: एक ही ऐप से आने वाले मैसेज एक साथ दिखेंगे।
  • बेहतर सुरक्षा: नया Advanced Protection सिस्टम फिशिंग, स्कैम कॉल्स और खतरनाक ऐप्स से सुरक्षा देगा।
  • हियरिंग एड सपोर्ट: यूजर्स कॉल के दौरान अपने हियरिंग एड की बजाय फोन का माइक्रोफोन इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • टैबलेट/फोल्डेबल फीचर्स: मल्टी-ऐप विंडोज, कस्टम कीबोर्ड शॉर्टकट्स और एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट।

कैसे करें अपडेट

Pixel यूजर्स अपने डिवाइस में सेटिंग्स, सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर OTA अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको अब तक अपडेट नहीं मिला है तो कुछ दिन बाद फिर से चेक कर सकते हैं।

किन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट

  • Pixel 6, 6 Pro, Pixel 6a
  • Pixel 7, 7 Pro, Pixel 7a
  • Pixel 8, 8 Pro, Pixel 8a
  • Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL, 9 Pro Fold, Pixel 9a
  • Pixel Fold
  • Google Pixel Tablet
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article