Samsung Galaxy S24 Ultra को नेक-टू-नेक टक्कर देते हैं ये 5 स्मार्टफोन्स, देखें लिस्ट

अगर आप एक बेस्ट कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और लिस्ट में आपने Samsung Galaxy S26 Ultra को शामिल कर रखा है तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको पांच ऐसे स्मार्टफोन्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप Samsung Galaxy S26 Ultra की जगह पर खरीद सकते हैं।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 15 2025, 11:48 IST
​Samsung Galaxy S24 Ultra के बेस्ट अल्टरनेटिवImage Credit : Digit01 / 07

​Samsung Galaxy S24 Ultra के बेस्ट अल्टरनेटिव

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा जल्द ही लॉन्च होने वाला है, लेकिन कुछ साल पहले लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा अभी भी अपने सेगमेंट में तगड़ी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोटोग्राफी, वीडियोग्रॉफी से लेकर डेली रूटीन वर्क और मल्टी टास्किंग में ये स्मार्टफोन बेस्ट ऑप्शन बनता है।

Samsung Galaxy S24 UltraImage Credit : Digit02 / 07

Samsung Galaxy S24 Ultra

अगर आपका बजट कम है औ आप दूसरे ऑप्शन्स की तलाश में हैं, तो हमारे पास कुछ बेहतरीन विकल्प हैं जो कैमरा और बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में समान स्पेसिफिकेशन देते हैं। इतना ही नहीं ये स्मार्टफोन्स आपकी जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालेंगे।​

​Nothing Phone 3 (₹59,999)Image Credit : Digit03 / 07

​Nothing Phone 3 (₹59,999)

इस साल की शुरुआत में, नथिंग ने स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट और 5150 एमएएच की बैटरी के साथ नथिंग फ़ोन 3 लॉन्च किया था। कैमरे की बात करें तो, इस डिवाइस में ट्रिपल 50MP रियर कैमरा और सिंगल 50MP सेल्फी कैमरा है। अपने डिज़ाइन और परफॉर्मेंस के साथ, यह स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा को आसानी से टक्कर देता है।

​iPhone 17 (₹82,900)Image Credit : Digit04 / 07

​iPhone 17 (₹82,900)

iPhone 17 का डुअल 48MP कैमरा शानदार तस्वीरें क्लिक करता है। इसमें Apple A19 चिपसेट, 3692 mAh की बैटरी, 25W का वायरलेस चार्जर और 18MP का सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra का एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

OnePlus 13s (₹51,999)Image Credit : Digit05 / 07

OnePlus 13s (₹51,999)

OnePlus 13s अपने डुअल 50MP कैमरा सेटअप और 32MP के सेल्फी कैमरे के साथ फ्लैगशिप स्तर का अनुभव प्रदान करता है। OxygenOS 15 और 5850 mAh की बैटरी के साथ, OnePlus 13s इस प्राइस रेंज में Samsung Galaxy S24 Ultra को मात देता है।

Samsung S25 (₹74,999)Image Credit : Digit06 / 07

Samsung S25 (₹74,999)

Samsung S25 में 6.2-इंच का डायनामिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है। इसमें ट्रिपल कैमरा है - 50MP + 10MP + 12MP, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ। इसके अलावा, इसमें 25W के वायर्ड चार्जर के साथ 4000 mAh की बैटरी है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट पर चलने वाला यह स्मार्टफोन अपने प्रो वेरिएंट का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Google Pixel 10 (₹70,520)Image Credit : Digit07 / 07

Google Pixel 10 (₹70,520)

Google Pixel 10 अपने कैमरे, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में एक बेहतरीन स्मार्टफोन है। कैमरे की बात करें तो इसमें 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 48MP + 10.8MP + 13MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसका 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले चटख रंग प्रदान करता है, जो इसे सभी Android प्रेमियों का पसंदीदा बनाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!