टेक एंड गैजेट्स

रिचार्ज की डेट याद रखने की होगी खत्म, Jio के ये प्लान्स देते हैं पूरे 30 और 31 दिन की वैलिडिटी

जियो के जिन दो प्लान्स की बात कर रहे हैं उनमें मोबाइल यूजर्स को भरपूर बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। आपको पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस समेत दूसरे कई ऑफर्स भी मिलते हैं।

Image

जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान्स मौजूद हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। अगर आप जियो यूजर्स हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि हम लोग रिचार्ज प्लान लेकर कुछ दिनों में भूल जाते हैं कि कब रिचार्ज कराया था। अब आपकी ये टेंशन खत्म हो सकती है। जियो अपने यूजर्स को कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स भी ऑफर करता है जिसमें 30 और 31 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

जियो के जिन दो प्लान्स की बात कर रहे हैं उनमें मोबाइल यूजर्स को भरपूर बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। आपको पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस समेत दूसरे कई ऑफर्स भी मिलते हैं। आइए आपको इन प्लान्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Jio का 319 रुपये वाला प्लान

Jio के 319 रुपये वाला प्लान एक कैलेंडर मंथ वैलिडिटी वाला वाले प्रीपेड प्लान है। इस रिचार्ज प्लान के साथ मोबाइल यूजर्स को हर दिन 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जाती है। इस प्लान के साथ Google AI Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलने की जानकारी भी दी गई है। इसके तहत 5TB तक क्लाउड स्टोरेज का फायदा बताया गया है। साथ ही यूजर्स को JioTV और JioAICloud की सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल नहीं है।

Jio का 339 रुपये वाला प्लान

Jio का 339 वाला प्रीपेड प्लान भी लगभग इसी तरह के फायदे देता है। इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS मिलते हैं। इस प्लान के साथ भी Google AI Pro से जुड़ा ऑफर और JioTV व JioAICloud की सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, इस प्लान में ₹14.95 का अतिरिक्त टॉकटाइम मिलने की बात कही गई है। इसमें भी अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा शामिल नहीं बताया गया है।

319 और 339 के प्लान में क्या है अंतर?

दोनों प्लान की तुलना करें, तो इनके बीच मुख्य अंतर कीमत और अतिरिक्त टॉकटाइम का है। 319 वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। वहीं, 339 रुपये वाले प्लान में इन सुविधाओं के साथ ₹14.95 का अतिरिक्त टॉकटाइम भी दिया जाता है। ऐसे में रिचार्ज चुनने से पहले अपनी जरूरतों को ध्यान में रखना जरूरी है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article