Nano Banana Karwa Chauth Hindi Prompts: करवा चौथ का त्यौहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय करवा चौथ की फोटोज जमकर वायरल हो रही है। एक अलग लुक और डिजाइन को लेकर लोगों के बीच में होड़ सी मची हुई है। जहां कुछ समय पहले तक लोग सिर्फ फोन के कैमरे से फोटो क्लिक करके सोशल मीडिया पर शेयर करते थे वहीं आज AI की मदद से अलग-अलग तरह की फोटोज जनरेट की जा रही हैं। अगर आप भी एआई टूल की मदद से फोटो बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
गूगल की तरफ से कुछ समय पहले अपने Gemini App पर Nano Banana AI फीचर जोड़ा गया था। इस फीचर ने लोगों को एक डिफरेंट फोटो जनरेट करने में बड़ी सहूलियत दे दी है। इसकी मदद से यूजर्स एक सिंपल फोटो को भी बालीवुड स्टाइल में क्रिएट कर पा रहे हैं। अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ में आपकी फोटो सबसे अलग हो तो इसमें भी Nano Banana AI टूल आपकी मदद कर सकता है। हम आपको आज पांच ऐसे हिंदी प्रॉम्प्ट बताने जा रहे हैं जिससे आप हिरोइन जैसी फोटोज बना पाएंगीं।
आप यूनिक प्रॉम्प्ट के साथ करवा चौथ की 3D फोटो को जनरेट कर सकते हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। एआई टूल को आप जितने अच्छे से प्रॉम्प्ट देंगी आपकी फोटो उतनी ही क्लियर और शॉर्प होगी।
Karwa Chauth Prompts Hindi Prompt 1: मेरी इस फोटो को 90 के दशक की बॉलीवुड हीरोइन की तरह बदला जाए। फोटो में मैंने हल्के गुलाबी रंग की रेशमी साड़ी पहन रखी हो, साथ ही मोतियों से बने गहने पहने हों और बालों में खूबसूरत जूड़ा हो जिस पर गजरे की लटें लगी हुई हों। फोटो में मैं एक भव्य और सजी हुई हवेली की बालकनी के पास खड़ी हुई दिखाई दूं। चांदनी उसकी चेहरे पर मद्धम रोशनी डाल रही हो और वह छलनी से मुस्कुरा रही हो। तस्वीर में पुरानी फिल्मों जैसा हल्का धुंधलापन और गर्म रंगों का वॉर्म टोन हो, जिससे एक सपनों जैसा माहौल बने। उसका चेहरा बिल्कुल वैसे ही दिखे जैसा असल में है, बिना किसी बदलाव के।
Karwa Chauth Prompts Hindi Prompt 2 : मेरी फोटो को इस तरह से डिजाइन किया जाए जिसमें मैंने गहरे लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई हो। फोटो में मैं भारी मंदिर शैली के आभूषणों से सजी हुई दिखाई दूं जिसमें - जैसे झुमके, चूड़ियां, लंबा हार और मांग टीका हो। इसके साथ ही माथे पर एक बड़ी, गाढ़ी लाल बिंदी भी हो। वह रात के समय, पूर्णिमा के चांद की रोशनी में, दक्षिण भारत के एक भव्य मंदिर के ऊंचे गोपुरम के सामने खड़ी हो। उसके हाथ में एक छलनी हो, जिसके आर-पार से एक जलता हुआ दीया झलक रहा हो, और उसकी नरम रोशनी उसके चेहरे पर पड़ रही हो।
Karwa Chauth Prompts Hindi Prompt 3 : एक ऐसी तस्वीर बनाई जाए जिसमें मैं रात के समय एक भव्य और सुंदर हवेली के आंगन में खड़ी दिखाई दूं। फोटो में मुझे लाल रेशमी साड़ी पहने दिखाया जाए, जिस पर जरी का काम हो। चेहरे पर हल्की मुस्कान हो और वह चांद की ओर प्यार भरी निगाहों से देख रही हो। उसके हाथ में पूजा की थाली हो जिसमें दीया जल रहा हो और प्लेट में छलनी भी रखी हो। आंगन की फर्श पर रंगोली बनी हो, ऊपर लालटेन झूल रही हों और चारों ओर हल्की चांदनी बिखरी हो। पूरी तस्वीर में एक स्वप्निल, रोमांटिक और शांत माहौल हो, जैसे किसी पुराने गीत का दृश्य।
Karwa Chauth Prompts Hindi Prompt 4 : मेरी इस फोटो को एक ड्रीमी आउटडोर करवाचौथ सेलिब्रेशन की तस्वीर में बदला जाए, जिसमें वह एक खूबसूरत बाग में खड़ी हों जहां फेयरी लाइट्स जगमगा रही हों। उसके हाथ में पूजा की थाली हो और उसने हल्के लाल रंग का लहंगा पहना हो, जिसमें नाज़ुक कढ़ाई का काम हो। तस्वीर में उसका चेहरा पूरी तरह से प्राकृतिक और असली दिखना चाहिए, साथ ही उसकी त्वचा का टेक्सचर भी बिल्कुल रियल लगे।
Karwa Chauth Prompts Hindi Prompt 5 : मेरी फोटो के साथ ऐसी तस्वीर बनाई जाए जिसमें वह इंडियन दुल्हन की तरह करवा चौथ मना रही हो। रात का समय हो और महिला छत पर खड़े चांद का इंतजार कर रही हो। उसके हाथों में 90 के दशक के स्टाइल के सोने के गहने, रंग-बिरंगी चूड़ियां और मेहंदी लगी हुई हो। उसके हाथ में करवा चौथ की सजी हुई थाली हो। तस्वीर के पीछे हल्की पीली फेयरी लाइट्स झिलमिला रही हों, साथ ही आसमान में चमकता हुआ चांद भी नजर आए। उसका चेहरा बिल्कुल प्राकृतिक और असली दिखना चाहिए।
