टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Mega Saving Days Sale: आईफोन और स्मार्ट TV पर दमदार डिस्काउंट, जानें कब तक चलेगी सेल

Flipkart Mega Saving Days Sale: थॉमसन ने 10 से 15 अप्रैल, 2024 तक फ्लिपकार्ट पर स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन और एयर कूलर की अपनी पूरी रेंज पर फ्लिपकार्ट मेगा सेविंग डेज सेल के दौरान शानदार ऑफर और छूट की घोषणा की है। थॉमसन प्रोडक्ट को सेल में 5,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Image

Flipkart Mega Saving Days sale

Flipkart Mega Saving Days Sale: कम कीमत में स्मार्टफोन और डिवाइस खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट अपने सेल इवेंट के साथ वापस आ गया है और कई डिवाइस पर अच्छी छूट दे रहा है। नई फ्लिपकार्ट मेगा सेविंग डेज सेल पहले से ही लाइव है और 15 अप्रैल तक जारी रहेगी। सेल के दौरान iPhone 15 पर भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा Motorola Edge 40 Neo, iPhone 13, Pixel 8 और थॉमसन टीवी पर भी दमदार डिस्काउंट मिल रहा है।

Flipkart Mega Saving Days sale: स्मार्टफोन पर मिल रहा दमदार डिस्काउंट

iPhone 15 खरीदने वाले यूजर्स फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ फोन को अपना बना सकते हैं। आईफोन 15 को बिना किसी बैंक कार्ड या एक्सचेंज ऑफर के सिर्फ 65,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी इसके साथ फ्लिपकार्ट पर 13,901 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

वहीं iPhone 13 को 52,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सेल में 75,999 रुपये कीमत वाले Pixel 8 को 69,999 रुपये की रियायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। मोटोरोला एज 40 नियो (Motorola Edge 40 Neo) को 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Poco M6 Pro की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी एफ14 5जी को 12,490 रुपये में लिस्ट किया गया है।

हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone (2a) 5G को भी दमदार डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट भी है।

THOMSON स्मार्ट टीवी पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

थॉमसन ने 10 से 15 अप्रैल, 2024 तक फ्लिपकार्ट पर स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन और एयर कूलर की अपनी पूरी रेंज पर फ्लिपकार्ट मेगा सेविंग डेज सेल के दौरान शानदार ऑफर और छूट की घोषणा की है। थॉमसन प्रोडक्ट को सेल में 5,299 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि थॉमसन ने हाल ही में भारत में अपनी स्मार्ट टीवी QLED, OATH PRO MAX और FA सीरीज टीवी को पेश किया है। इसमें नया 43 इंच QLED, रियलटेक प्रोसेसर के साथ 43 इंच FA सीरीज टीवी, 4k डिस्प्ले के साथ 55 इंच Google टीवी शामिल है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article