टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Goat Sale में iPhone 17 सीरीज की धड़ाम हुई कीमत, सबसे सस्ते में खरीदने का मौका

Flipkart Goat Sale का फायदा लेकर आप इस समय iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं। आपको इन तीनों ही मॉडल्स पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है।

Image

फ्लिपग्राह सेल में आईफोन्स की कीमत में आई भारी गिरावट।

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने करोड़ों ग्राहकों के लिए अपनी GOAT Sale लाइव कर दी है। अगर आप अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Flipkart Goat Sale आपके लिए शानदार ऑफर्स लेकर आई है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों सेल ऑफर में आईफोन्स पर तगड़ी डील्स दे रहा है। नई सेल में कंपनी इस समय iPhone 17 सीरीज पर धमाकेदार डील्स दे रही है। अगर आप iPhone 17 खरीदने वाले हैं तो अब आपके पास सस्ते में खरीदारी करने का बढ़िया मौका है।

Flipkart Goat Sale का फायदा लेकर आप इस समय iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को बेहद कम दाम में खरीद सकते हैं। आपको इन तीनों ही मॉडल्स पर अब तक की सबसे बड़ी छूट मिल रही है। ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर्स भी दे रही है।

iPhone 17 पर ऑफर्स

फ्लिपकार्ट में iPhone 17 सीरीज को 82,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी ग्राहकों को इस मॉडल पर 6% का फ्लैट डिस्काउंट दे रहा है जिसके बाद आप इसे सिर्फ 77,900 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिड कार्ड पर आपको 6745 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप 3,895 रुपये तक की बचत कर पाएंगे। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस पर 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है।

iPhone 17 Pro पर ऑफर्स

iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर 1,24,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने पिछले साल इसे 1,34,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद आप इसे सिर्फ 1,14,900 रुपये में खरीद सकते हैं। इस तरह यह अब आपको आईफोन लॉन्च कीमत से करीबन 20,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

फ्लिपकार्ट सेल ऑफर में ग्राहकों को इस पर धमाकेदार एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है।आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके 60,300 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगा।

APPLE iPhone 17 Pro Max

फ्लिपकार्ट में APPLE iPhone 17 Pro Max के 256GB वेरिएंट को 1,49,900 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। हालांकि अब सेल ऑफर में आप इसे 7% के डिस्काउंट के साथ सिर्फ 1,39,900 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड से आप 10,000 रुपये तक की सीधी बचत कर पाएंगे। वहीं फ्लिपकार्ट एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर आपको 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अगर एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो आप पुराने स्मार्टफोन को बदलकर 47,350 रुपये तक की बचत कर पाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article