टेक एंड गैजेट्स

Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale हो गई LIVE, Smartphone से लेकर Smart TV तक में मिल रहा बंपर डिस्काउंट

अगर आप अपने घर के लिए एक नया इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही यूजर्स को फ्लैट डिस्काउंट के साथ तगड़े बैंक ऑफर्स और साथ में एक्सचेंज ऑफर्स दे रहे हैं। सेल का फायदा उठाकर आप भारी भरकम बचत कर सकते हैं।

Image

सेल का फायदा लेकर आप प्रीमियम प्रोडक्ट को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद देश की दो बड़ी दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart की नई सेल शुरू हो गई है। अमेजन की Prime Day Sale और फ्लिपकार्ट की GOAT Sale 2026 ग्राहकों के लिए 4 जुलाई को रात 12 बजे से लाइव हो गई है। दोनों ही प्लेटफॉर्म ग्राहकों को स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, होम एप्लायंसेस समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर बड़े डिस्काउंट दे रही हैं।

अगर आप अपने घर के लिए एक नया इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास शानदार मौका है। अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ही यूजर्स को फ्लैट डिस्काउंट के साथ तगड़े बैंक ऑफर्स और साथ में एक्सचेंज ऑफर्स दे रहे हैं। सेल का फायदा उठाकर आप भारी भरकम बचत कर सकते हैं।

इन लोगों को मिलेगा सेल का फायदा

आपको बता दें कि 4 जुलाई से 6 जुलाई तक चलने वाली Amazon Prime Day Sale का लाभ सिर्फ Prime Members ही उठा पाएंगे। दूसरी ओर, Flipkart GOAT Sale सभी ग्राहकों के लिए खुली रहेगी। हालांकि, Flipkart Black Members को अतिरिक्त फायदे मिल सकते हैं, जैसे ज्यादा कार्ड डिस्काउंट और तेज डिलीवरी।

Prime Day Sale Offer

Amazon अपनी प्राइम डे सेल ऑफर में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डील्स दे रहा है। आप Samsung Galaxy S25 Ultra को सिर्फ 84,999 रुपये में खरीदकर ले जा सकते हैं। वनप्लस के प्रीमियम फोन OnePlus 13 को 49,999 रुपये में खरीदने का मौका है वहीं OnePlus 15R को आप 48,999 रुपये घर ले जा सकते हैं। अमेजन अपने फैंस को Xiaomi 17T को 54,999 रुपये में और iQOO Z11x 5G को सिर्फ 19,999 में खरीदने का मौका दे रहा है। इसके अलावा अमेजन ग्राहकों को Echo स्मार्ट स्पीकर्स, Fire TV Stick और Fire TV वाले Smart TV पर भी 55% तक की बड़ी डील्स दे रहा है।

Flipkart Sale Offer

Flipkart GOAT Sale में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट ग्राहकों को iPhone 17 पर तगड़ी डील्स दे रहा है। आप इस प्रीमियम फोन को सिर्फ 70,990 रुपये और iPhone 17 Pro को 1,12,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा सेल ऑफर में iPhone 16 और iPhone 15 सीरीज के साथ कई प्रीमियम फोन्स पर तगड़ी डील्स दी जा रही है। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सिर्फ स्मार्टफोन्स पर ही नहीं बल्कि Smart TV, AC, Speekers, Smart Watch समेत किचन के सामानों पर भी भारी भरकम डिस्काउंट दे रहा है।

पेमेंट ऑफर्स

अगर पेमेंट ऑफर्स की बात करें, तो Amazon पर SBI और Axis Bank के चुनिंदा कार्ड्स से भुगतान करने पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5% तक का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिलेगा। दूसरी ओर, Flipkart GOAT Sale में ICICI Bank, Bank of Baroda और HSBC Bank के कार्ड्स पर 10% तक की तुरंत छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI Credit Card धारकों के लिए अतिरिक्त कैशबैक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article