Flipkart Freedom Sale 2025: अमेजन के बाद अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की तरफ से भी Freedom Sale 2025 का ऐलान कर दिया गया है। अगर आप स्मार्टफोन, एसी, फ्रिज, स्मार्ट टीवी या फिर कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास अब पैसे बचाने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस नई सेल में स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज में भारी भरकम डिस्काउंट देने वाला है।
Flipkart Freedom Sale की शुरुआत 2 अगस्त 2025 से होगी। कंपनी ने वेबसाइट पर अपकमिंग सेल का पेज भी लाइव कर दिया है। अगर आप फ्लिपकार्ट के प्लस या फिर वीआईपी मेंबर हैं तो आपको फ्रीडम सेल का अर्ली एक्सेस मिलेगा। मतलब आप अन्य लोगों से 24 घंटे पहले ही डिस्काउंट ऑफर्स का लाभ ले सकेंगे। मतलब प्लस और वीआईपी मेंबर के लिए सेल 1 अगस्त से लाइव हो जाएगी। प्लस और वीआईपी मेंबर्स को अर्ली एक्सेस के साथ एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। फ्रीडम सेल की डेट क्या होगी कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया है।
इन डील्स में होगी भारी बचत
Freedom Sale में फ्लिपकार्ट ग्राहकों को एक से बढ़कर एक धांसू ऑफर देने वाला है। कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को इस सेल के दौरान 78 'फ्रीडम डील्स', 'रश ऑवर्स', एक्सचेंज ऑफर्स और 'बंपर ऑवर्स' जैसी धमाकेदार डील्स मिलने वाली है। इन डील्स में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स में बड़ा डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है।
Freedom Sale बैंक ऑफर्स
फ्लिपकार्ट की इस सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को 15% का इंस्टेंट डिस्काउंट देगी। अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर हैं तो सुपर क्वाइंस का इस्तेमाल करके आप 10% की और छूट पा सकते हैं। आपको बता दें बता दें कि फ्लिपकार्ट की बंपर ऑवर्स डील्स में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले प्रोडक्स पर छूट दी जाएगी। Rush Hours डील्स लिमिटेड टाइम के लिए होगी।
प्रीमियम फोन्स खरीदने का शानदार मौका
अगर आप iPhone 14, iPhone 15, iPhone 16, Samsung Galaxy S24 Series, Samsung S25 Series, Google Pixel स्मार्टफोन, Split AC, 43-55 इंच स्मार्ट टीवी को खरीदने का ये सबसे बेस्ट टाइम है। इन प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर फ्लिपकार्ट की सेल में आपको हैवी डिस्काउंट ऑफर देखने को मिलेगा।
