टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Big Saving Days Sale: आधी से कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार स्मार्टफोन, iPhone और Samsung भी लिस्ट में शामिल

Flipkart Big Saving Days Sale 2024: सेल में सैमसंग के फ्लैगशिप फोन पर भी दमदार डिस्काउंट मिलने वाला है। आप फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डे सेल में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Samsung Galaxy S23 5G और 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Samsung Galaxy S22 फोन खरीद सकते हैं।

Image

Flipkart Big Saving Days Sale 2024

Flipkart Big Saving Days Sale 2024: फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डे सेल 2 मई से शुरू हो रही है। इस लूट सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस सहित टेक गैजेट्स पर कई तरह के ऑफर मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि फ्लिपकार्ट पर आईफोन की कीमतों में काफी गिरावट आएगी, जिससे यह फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डे सेल के दौरान बहुत कम कीमत में आईफोन खरीद सकते हैं। इसके अलावा सेल में सैमसंग के फ्लैगशिप फोन को भी आधी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। यहां हम सेल में दमदार डिस्काउंट पर मिलने वाले सबसे पॉपुलर फोन के बारे में बता रहे हैं।

Apple iPhone: आईफोन पर मिलेगी दमदार छूट

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डे सेल में Apple iPhone 15 को 63,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा आईफोन 14 प्लस (iPhone 14 Plus) को 59,999 रुपये में अपना बनाया जा सकेगा। वहीं iPhone 14 को 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। iPhone 15 Pro इस सेल में 1,16,990 रुपये में मिलेगा।

Samsung Galaxy S23 Series

सेल में सैमसंग के फ्लैगशिप फोन पर भी दमदार डिस्काउंट मिलने वाला है। आप फ्लिपकार्ट बिग सेविंग्स डे सेल में 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Samsung Galaxy S23 5G और 34,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Samsung Galaxy S22 फोन खरीद सकते हैं। यानी इन फोन को आधी से भी कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा Samsung Galaxy S23 FE को 33,999 रुपये और Samsung F14 5G को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart Big Saving Days Sale 2024: इन स्मार्टफोन पर भी मिलेगा दमदार डिस्काउंट

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने Google के Pixel 8, Pixel 7a और नथिंग फोन 2 5G की बिक्री के दौरान कीमतों में कटौती की पुष्टि की गई है। Google Pixel 8 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 82,999 रुपये थी। बिग सेविंग डेज सेल में Pixel 7a को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। नथिंग फोन 2 को 39,999 रुपये की मूल कीमत के बजाय 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा। Google Pixel 8 भी सेल में बहुत कम कीमत में मिलेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article