टेक एंड गैजेट्स

इंटरनेट के लिए अब नहीं खर्च करने होंगे अधिक पैसे, ये 3 किफायती ब्रॉडबैंड प्लान देंगे हाई स्पीड डेटा और फ्री OTT Apps

हम आपको कुछ ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको सस्ती कीमत में काफी कुछ ऑफर करते हैं। इन प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए हमेशा ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं होता।

Image

सस्ती कीमत के ब्रॉडबैंड प्लान्स पूरे परिवारी की टेंशन करेंगे दूर। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप अधिक इंटरनेट के लिए मोबाइल रिचार्ज प्लान लेकर थक चुके हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। डेली रूटीन वर्क में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स, ऑनलाइन क्लासेस, वर्क फ्रॉम होम और गेमिंग जैसे टास्क में हाई स्पीड और अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है। ऐसे में ब्रॉडबैंड प्लान लेना आपके लिए काफी किफायती ऑप्शन हो सकता है।

हम आपको कुछ ऐसे ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको सस्ती कीमत में काफी कुछ ऑफर करते हैं। इन प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए हमेशा ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं होता।

आपको बात दें कि दिग्गज कंपनी Excitel अपने ग्राहकों के लिए 3 धमाकेदार ब्रॉडबैंड प्लान ऑफर कर रही है। एक्साइटेल के पास अपने यूजर्स के लिए कई तरह के किफायती प्लान्स हैं। आइए आपको 3 अफोर्डेबल ब्रॉडबैंड प्लान्स के बारे में बताते हैं जो पूरे परिवार के लिए हाई स्पीड डेटा उपलब्ध कराने वाले हैं।

400 Mbps Wi-Fi + OTT Plans

अगर आपको फिल्मे और टीवी शो देखना पसंद हैं लेकिन आप इंटरनेट पर अधिक पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं तो आप एक्साइटेल का 699 रुपये वाला ले सकते हैं। इस पैक में आपको 400Mbps तक की हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने वाली है। इस प्लान में आप बिना किसी रुकावट के स्ट्रीमिंग कर पाएंगे। इस प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को 21 OTT ऐप्स, जैसे JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 भी दे रही है। इसमें आपको 250+ लाइव टीवी चैनल्स की भी सुविधा मिलती है। यह प्लान 3 महीने (₹899/माह) और 6 महीने (₹799/माह) के विकल्पों में भी उपलब्ध है।

300 Mbps Wi-Fi + OTT Plans

क्या आप ऐसा ब्रॉडबैंड प्लान तलाश रहे हैं जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छी स्पीड दे और ज्यादा महंगा भी न हो? ऐसे में आप एक्साइटेल के 549 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। एक्साइटेल के इस ब्राडबैंड पैक में 300 Mbps की स्पीड मिलती है, जो स्ट्रीमिंग, ब्राउजिंग और डेली रूटीन वर्क में शानदार एक्सपीरियंस देगा। यह घर में कई डिवाइस पर HD और 4K कंटेंट देखने को भी सपोर्ट करता है।

एक्साइटेल के इस प्लान में यूजर्स को 15 OTT ऐप्स, जैसे Sony LIV, JioHotstar, Distro TV और FanCode के साथ 250+ लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी मिलता है। यह प्लान 3 महीने (₹799/माह) और 6 महीने (₹649/माह) के ऑप्शन्स के साथ में आता है।

200 Mbps Wi-Fi

अगर आपका बजट कम है और आप सस्ता बजट फ्रेंडली ब्रॉडबैंड प्लान तलाश रहे हैं तो आप 449 रुपये प्रतिमाह से शुरू होने वाले प्लान की तरफ जा सकते हैं। इस पैक में आपको 200Mbps तक की स्पीड मिलने वाली है। यह उन घरों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प है, जो रोजाना के इस्तेमाल और मनोरंजन के लिए भरोसेमंद इंटरनेट चाहते हैं।

एक्साइटेल का यह ब्रॉडबैंड प्लान 3 महीने (₹599/माह) और 6 महीने (₹525/माह) के विकल्पों में भी उपलब्ध है। ऑनलाइन क्लासेस, स्ट्रीमिंग और रोजमर्रा के दूसरे कामों में आपको इससे बड़ी सहूलियत मिलने वाली है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article