1.5 टन AC कितनी बिजली खाता है? 1 महीने मे इतना आएगा बिल, जानें पूरा कैलकुलेशन

Split AC Electricity Consumption Bill in One Month : मार्च का महीना खत्म होने को है और जल्द ही अप्रैल आने वाला है। अप्रैल महीने से ही तापमान काफी तेज हो जाता है और ऐसे में एसी की जरूरत पड़ने लगती है। अगले तीन से चार महीने तक एसी की जमकर जरूरत पड़ने वाली है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Mar 24 2026, 17:09 IST
AC की ठंडी हवा हमें मई जून की भीषण गर्मी से राहत तो देती है लेकिन इसके चलने से बढ़ने वाला बिजली का बिल बड़ी टेंशन देता है। क्या आपको मालूम है कि 1.5 टन स्प्लिट एसी एक घंटे में कितनी बिजली की खपत करता है। Image Credit : IStock01 / 08

AC की ठंडी हवा हमें मई जून की भीषण गर्मी से राहत तो देती है लेकिन इसके चलने से बढ़ने वाला बिजली का बिल बड़ी टेंशन देता है। क्या आपको मालूम है कि 1.5 टन स्प्लिट एसी एक घंटे में कितनी बिजली की खपत करता है।

मई जून में कई बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में पंखे और कूलर पूरी तरह से फेल हो जाते हैं। ऐसे समय में सिर्फ एयर कंडीशनर ही भीषण गर्मी से बचाता है।Image Credit : IStock02 / 08

मई जून में कई बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में पंखे और कूलर पूरी तरह से फेल हो जाते हैं। ऐसे समय में सिर्फ एयर कंडीशनर ही भीषण गर्मी से बचाता है।

आइए आपको बताते हैं कि अगर आप 1.5 टन स्प्लिट एसी को गर्मी के दिनों में अगर डेली 8-10 घंटे चलाते हैं तो बिजली कितनी खर्च होगी और बिजली का बिल कितना बढ़ेगा।Image Credit : IStock03 / 08

आइए आपको बताते हैं कि अगर आप 1.5 टन स्प्लिट एसी को गर्मी के दिनों में अगर डेली 8-10 घंटे चलाते हैं तो बिजली कितनी खर्च होगी और बिजली का बिल कितना बढ़ेगा।

<strong>1.5 Ton 3-Star AC Bill:</strong> अगर आपने अपने घर पर 1.5 Ton 3-Star AC लगा रखा है तो बता दें कि यह लगभग 1.5 से 1.7 यूनिट प्रति घंटे बिजली की खपत करता है इस तरह यह एसी  10 घंटे में 17 यूनिट बिजली की खपत करेगा।Image Credit : IStock04 / 08

1.5 Ton 3-Star AC Bill: अगर आपने अपने घर पर 1.5 Ton 3-Star AC लगा रखा है तो बता दें कि यह लगभग 1.5 से 1.7 यूनिट प्रति घंटे बिजली की खपत करता है इस तरह यह एसी 10 घंटे में 17 यूनिट बिजली की खपत करेगा।

इस तरह 1.5 टन 3 स्टार 30 दिन में कुल 510 यूनिट बिजली खर्च करेगा। अगर आपके क्षेत्र में 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली है तो आपको एक महीने में एसी का बिल करीब 4,080 रुपये बिल आएगा।Image Credit : IStock05 / 08

इस तरह 1.5 टन 3 स्टार 30 दिन में कुल 510 यूनिट बिजली खर्च करेगा। अगर आपके क्षेत्र में 8 रुपये प्रति यूनिट बिजली है तो आपको एक महीने में एसी का बिल करीब 4,080 रुपये बिल आएगा।

<strong>1.5 Ton 5-Star AC Bill:</strong> अगर आप ने  घर पर 1.5 टन कैपेसिटी का 5 स्टार एसी घर पर लगा रखा है तो यह 3 स्टार के मुकाबले कम बिजली की खपत करेगा। यह एसी एक घंट में करीब 1.2 यूनिट बिजली खर्च करता है।Image Credit : IStock06 / 08

1.5 Ton 5-Star AC Bill: अगर आप ने घर पर 1.5 टन कैपेसिटी का 5 स्टार एसी घर पर लगा रखा है तो यह 3 स्टार के मुकाबले कम बिजली की खपत करेगा। यह एसी एक घंट में करीब 1.2 यूनिट बिजली खर्च करता है।

इस तरह अगर आप 8 घंटे इसे चलाते हैं तो यह एक दिन में कुल 9.6 यूनिट बिजली खर्च करेगा। इस तरह 30 दिन में कुल 288 यूनिट बिजली खर्च होगी। 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से आपको एक महीने में जो कुल बिल आएगा वह 2304 रुपये होगा। Image Credit : IStock07 / 08

इस तरह अगर आप 8 घंटे इसे चलाते हैं तो यह एक दिन में कुल 9.6 यूनिट बिजली खर्च करेगा। इस तरह 30 दिन में कुल 288 यूनिट बिजली खर्च होगी। 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से आपको एक महीने में जो कुल बिल आएगा वह 2304 रुपये होगा।

एसी की खरीदारी करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि स्टार रेटिंग जितनी अधिक होगी बिजली की खपत उतनी कम होगी। अधिक स्टार रेटिंग वाला एसी थोड़ा महंगा होता है लेकिन लंबे समय में यह बिजली की काफी बचत करने वाला है।Image Credit : IStock08 / 08

एसी की खरीदारी करते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि स्टार रेटिंग जितनी अधिक होगी बिजली की खपत उतनी कम होगी। अधिक स्टार रेटिंग वाला एसी थोड़ा महंगा होता है लेकिन लंबे समय में यह बिजली की काफी बचत करने वाला है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!