टेक एंड गैजेट्स

इंतजार खत्म! X पर जल्द मिलेगा 'Dislike' बटन, एलन मस्क ला रहे नया फीचर

Dislike Button On X Is Coming: हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स से संकेत मिलता है कि डाउनवोट सुविधा रेडिट जैसे डाउनवोट आइकन के बजाय "डिसलाइक" बटन जैसी हो सकती है।

Image

Dislike Button On X

Dislike Button On X Is Coming: कई बार हमें सोशल मीडिया पर कोई चीज पसंद नहीं आती, लेकिन पोस्ट को डिसलाइक करने का कोई ऑप्शन नहीं होता तो हमें अफसोस करते हुए आगे बढ़ना पड़ता है लेकिन अब आपके लिए X पर काम का फीचर आ रहा है। एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी यूजर्स को जल्द 'Dislike' बटन देने वाली है। यानी आप पोस्ट पसंद नहीं आने पर उसे डिसलाइक कर सकते हैं।

कब आएगा डिसलाइक बटन?

हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपनी योजनाओं की घोषणा नहीं की गई है। टेकक्रंच की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुए निष्कर्षों से पता चलता है कि 'डाउनवोट' फीचर वास्तव में रेडिट-शैली के डाउनवोट आइकन के बजाय 'डिसलाइक' बटन जैसी हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क का एक्स एक डाउनवोटिंग फीचर डेवलप कर रहा है जिसका उपयोग रिस्पॉन्स या रिप्लाई की रैंकिंग में सुधार करने के लिए किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में, रिवर्स इंजीनियर आरोन पेरिस (@aaronp613 on X) ने X के iOS ऐप में डाउनवोट फीचर के रेफरेंस की पहचान की। एक्स आईओएस ऐप में इस फीचर को देखा गया है। इससे पता चलता है कि इस बटन को लाइक बटन के बगल में एक टूटे हुए दिल के आइकन जैसा दिखाया गया है। यह रेडिट (Reddit) के डाउनवोट फीचर जैसा है। हालांकि, अब यह देखना दिलचप्स होगा कि यह फीचर कैसे काम करता है।

ट्विटर पहले कर चुका है प्रयोग

डाउनवोटिंग की अवधारणा प्लेटफार्म के लिए नई नहीं है। ट्विटर की तरह, कंपनी ने मस्क के अधिग्रहण से पहले 2021 में अपवोटिंग और डाउन वोटिंग दोनों का प्रयोग किया था। हालांकि, वर्तमान फीचर केवल रिप्लाई को डाउनवोट करने पर केंद्रित प्रतीत होता है। इस फीचर का फायदा यह होगा कि इससे इंगेजमेंट के लिए नेगेटिव रिएक्शन भड़काने वाले पोस्ट से बचा जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article