टेक एंड गैजेट्स

एलन मस्क के X में आया 'आर्टिकल्स' फीचर, अब लंबी-लंबी पोस्ट शेयर करना होगा आसान, ऐसे करें इस्तेमाल

Elon Musk's X Introduces 'Articles' feature: लॉन्ग फॉर्मेट में आर्टिकल्स पोस्ट करने के अलावा यूजर्स को इन आर्टिकल्स में हेडलाइन और सब-हेडलाइन के साथ-साथ बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, बुलेट पॉइंट और नंबर लिस्ट जैसे कई टेक्स्ट फॉर्मेट की सुविधाएं भी मिलेंगे।

Image

Image: X

Elon Musk's X Introduces 'Articles' feature: एलन मस्क के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) ने नए 'आर्टिकल्स' फीचर को रोलआउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स को प्लेटफार्म पर लंबी-लंबी पोस्ट शेयर करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि टेक्स्ट के अलावा, आर्टिकल्स (लेखों) में फोटो, वीडियो, जीआईएफ, पोस्ट और लिंक भी शामिल हो सकते हैं।

क्या है आर्टिकल्स फीचर?

एक्स ने शुक्रवार को 'आर्टिकल्स' फीचर को पेश किया, जो इस प्लेटफार्म पर लॉन्ग फॉर्मेट में लिखित कंटेंट शेयर करने का एक नया तरीका है। प्रीमियम यूजर्स व एक्स की सर्विस के लिए भुगतान करने वाले यूजर्स की एक्स के इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

लॉन्ग फॉर्मेट में आर्टिकल्स पोस्ट करने के अलावा यूजर्स को इन आर्टिकल्स में हेडलाइन और सब-हेडलाइन के साथ-साथ बोल्ड, इटैलिक, स्ट्राइकथ्रू, बुलेट पॉइंट और नंबर लिस्ट जैसे कई टेक्स्ट फॉर्मेट की सुविधाएं भी मिलेंगे। बता दें कि फेसबुक पर पहले से ही लंबे-लंबे आर्टिकल पोस्ट करने की सुविधा मिलती है।

प्रीमियम यूजर्स की कर सकेंगे इस्तेमाल

जैसा कि हमने बताया एक्स के नए 'आर्टिकल्स' फीचर का इस्तेमाल केवल प्रीमियम यानी जो यूजर्स एक्स के स्पेशल फीचर्स के लिए पैसे चुकाते हैं ही इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने अपने बयान में कहा, "आर्टिकल एक्स पर लंबे प्रारूप में लिखित कंटेट को शेयर करने का एक नया तरीका है। आर्टिकल पब्लिश करने की सुविधा प्रीमियम+ यूजर्स और वेरिफाइड संगठनों तक सीमित है।” बता दें कि इस सर्विस के लिए हर महीना 1300 रुपये और वार्षिक 13,600 रुपये चुकाने होते हैं।

ऐसे पोस्ट कर सकेंगे आर्टिकल्स

  • साइड नेविगेशन पैनल के माध्यम से आर्टिकल टैब पर जाएं।
  • अपना आर्टिकल्स लिखने के लिए "Write" पर क्लिक करें।
  • जब आर्टिकल्स पूरा हो जाए तो आर्टिकल्स पब्लिश करने के लिए "Done" पर क्लिक करें।
  • पब्लिश होने के बाद आर्टिकल को आपके एक्स प्रोफाइल के आर्टिकल टैब पर देखा जा सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article