टेक एंड गैजेट्स

Twitter से इस दिन हटेगा ब्लू टिक, एलन मस्क ने आखिरी तारीख का किया ऐलान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 12, 2023, 07:52 AM IST

Twitter Blue Tick: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट करके बताया है कि ट्विटर पर से लेगेसी ब्लू टिक 20 अप्रैल को हटा दिया जाएगा। यानी ब्लू टिक चेकमार्क वाले यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा और केवल वो यूजर्स ही इसे रख पाएंगे जिन्होंने इसके लिए पेमेंट किया होगा।

Image

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय यूजर्स के लिए ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये का चार्ज
  • वेब यूजर्स को हर महीने 650 रुपये देने होंगे

Twitter Blue Tick: ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट करके बताया है कि ट्विटर पर से लेगेसी ब्लू टिक 20 अप्रैल को हटा दिया जाएगा। यानी ब्लू टिक चेकमार्क वाले यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा और केवल वो यूजर्स ही इसे रख पाएंगे जिन्होंने इसके लिए पेमेंट किया होगा। अगर आपको अपने ट्विटर अकाउंट का ब्लू टिक नहीं खोना चाहते हैं तो आपको ट्विटर ब्लू की मेंबरशिप लेनी होगी।

भारत में कितना लगेगा ब्लू टिक का चार्ज

भारत में ब्लू टिक के लिए अब कंपनी को हर महीने एक तय चार्ज देना होगा। ट्विटर ने फिलहाल भारतीय यूजर्स के लिए ब्लू टिक के लिए हर महीने 900 रुपये का चार्ज लेने का ऐलान किया है। भारत में एंड्रॉयड फोन और एप्पल आईफोन यूजर्स दोनों के लिए ब्लू टिक का चार्ज बराबर है। हालांकि, वेब यूजर्स के लिए इस चार्ज को थोड़ा कम रखा गया है। ट्विटर ब्लू टिक चाहने वाले वेब यूजर्स को हर महीने 650 रुपये देने होंगे। एनुअल प्लान लेने वाले यूजर्स को हर महीने 566.70 रुपये चुकाने होंगे।

सब्सक्रिप्शन के मिलेंगे ये फायदे

ट्विटर की घोषणा के मुताबिक इसमें रिप्लाई, मेंशन और सर्च में प्रॉयरिटी, होम टाइमलाइन पर 50 फीसदी कम विज्ञापन,लंबे वीडियो पोस्ट करने सहित ट्विटर ब्लू लैब का तुरंत एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा ट्वीट एडिट करने का भी फीचर मिल सकेगा।

2009 में शुरू हुआ था ट्विटर ब्लू टिक मार्क देने का सिलसिला

साल 2009 में ट्विटर ने ब्लू टिक मार्क देने की शुरुआत की थी और इसके जरिए मशहूर हस्तियों जैसे पॉलिटिकल लीडर्स, सिलेब्रिटीज आदि के अकाउंट को सत्यापित दिखाने वाला ब्लू टिक दिया जाने लगा। हालांकि कंपनी पहले ब्लू टिक के लिए चार्ज नहीं लेती थी पर एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनते ही उन्होंने ट्विटर की इस सर्विस के लिए फीस वसूलने का ऐलान कर दिया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article