Elon Musk AI Grok 3: एलन मस्क (Elon Musk) के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वेंचर, xAI ने आज अपने लेटेस्ट OpenAI और DeepSeek का कंपीटीटर Grok 3 को लॉन्च किया। कार्यक्रम के दौरान मस्क ने Grok 3 को “पृथ्वी पर सबसे स्मार्ट AI” बताया और कई बेंचमार्क परीक्षणों और ग्राफ के जरिये से चैटबॉट की उन्नत तर्क क्षमताओं का प्रदर्शन किया। मस्क और उनकी AI टीम का दावा है कि Grok 3 की उन्नत तर्क क्षमताएं मौजूदा AI मॉडल से बेहतर हैं।
मस्क का Grok 3 इस इंडस्ट्री में सभी प्रमुख AI चैटबॉट्स के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए बनाया गया है, जिसमें चीन का DeepSeek और OpenAI का ChatGPT शामिल है। मस्क ने इस बात पर प्रकाश डाला कि Grok 3 का विकास तर्क क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य यूजर्स को अधिक सटीक और प्रासंगिक प्रतिक्रियाएं प्रदान करना है।
एलन मस्क ने कहा कि Grok 3 में रोज सुधार किए जाएंगे और एक सप्ताह के भीतर वॉयस इंटरेक्शन फीचर जोड़ा जाएगा। xAI टीम ने आज प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स के साथ X पर ग्रोक3 के रोलआउट की घोषणा की। प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स सबसे पहले Grok 3 की उन्नत सुविधाओं का अनुभव करेंगे। इन सुविधाओं तक पहुंचने के लिए आपको अपने X ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा।
xAI में नया AI गेमिंग स्टूडियो
मस्क ने xAI में एक AI गेमिंग स्टूडियो लॉन्च करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर आप हमारे साथ जुड़ने और AI-संचालित गेम विकसित करने में रुचि रखते हैं, तो कृपया हमारे साथ जुड़ें।
X यूजर्स के लिए फ्री
पिछले साल दिसंबर में एलन मस्क ने कहा था कि बहुप्रतीक्षित Grok 3 एआई फ्री में उपलब्ध होगा। टेक दिग्गज का इन-हाउस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल अब X (जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था) पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसमें कुछ सीमाएं हो सकती हैं। आप डेस्कटॉप वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों के माध्यम से Grok 3 AI के इंटरफेस का उपयोग कर सकते हैं।
