टेक एंड गैजेट्स

Elon Musk ने लॉन्च कर दिया सबसे बड़ा फीचर, Google-OpenAI की बढ़ गई टेंशन

Elon Musk ने एक नया धमाका कर दिया है। मस्क ने GrokAI के लिए एक बड़ा फीचर लॉन्च कर दिया है। अब ग्रोक एआई इस्तेमाल करने वाले यूजर्स कुछ टेक्स की मदद से आसानी से वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।

Image

मस्क ने लॉन्च किया ग्रोक एआई के लिए नया फीचर।(फोटो क्रेडिट-File)

GrokAI New Feature: अरबपति और माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X के मालिक एनल मस्क ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। मस्क ने अपने GrokAI में एक धमाकेदार फीचर जोड़ दिया है। GrokAI को अब Text-to-Video फीचर का अपडेट मिल गया है। एलन मस्क ने ग्रोक एआई के इस नए फीचर को Imagine नाम दिया है।

GrokAI के Text-to-Video फीचर ने Google और OpenAI की टेंशन बढ़ा दी है। इस Imagine फीचर के नाम से ही आप समझ सकते हैं कि आप इससे तरह-तरह के विजुअल्स को टेक्स्ट फॉर्मेंट में इमैजिन करके वीडियो में कनवर्ट करा सकते हैं। इमैजिन करके बड़े ही आसानी से वीडियो फॉर्मेट में जनरेट करा सकते हैं।

एलन मस्क ने इस Imagine फीचर की जानकारी ग्राहकों को X हैंडल पर पोस्ट करके दी। मस्क के मुताबिक X यूजर्स ऐप्लिकेशन को अपडेट करने के बाद Text-to-Video फीचर को इस्तेमाल कर पाएंगे। आपको बता दें कि इस फीचर के लिए यूजर्स को वेटलिस्ट में रखा जाएगा। ग्रोक का यह नया फीचर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देने वाला है।

प्रोफेशनल काम में मिलेगी बड़ी मदद

ग्रोक का यह नया फीचर आपको अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही तरह के काम में बड़ी सहूलियत देने वाला है। यह नया फीचर ग्रोक के लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड होगा। आप इस नए फीचर में Gemini Veo3 की ही तरह टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए आसानी से वीडियो बना सकेंगे। इस फीचर की मदद से आप 6 सेकंड का वीडियो क्रिएट कर पाएंगे।

GrokAI Imagine फीचर का सबसे पहले एक्सेस बीटा यूजर्स को दिया जाएगा। अगर आप ग्रोक एआई के हैवी यूजर्स हैं तो आपको इसका बीटा एक्सेस मिलेगा। आपको बता दें कि इस फीचर में कंपनी ने एक स्पाइस मोड और वैलेंटाइन मोड दिया है। वैलेंटाइन मोड का बीटा एक्सेस भी फिलहाल कंपनी ने अपने प्रीमियम यूजर्स को दिया है। इस फीचर में यूजर्स एक इमेजनरी कैरेक्टर के साथ इंटरैक्ट कर सकेंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article